Loading ...

चांद पर कौन कौन गया है? (Chand Par Kon Kon Log Gaya Hai)

Chand Par Kon Kon Gaya Hai? चांद पर कौन कौन गया है? चांद पर जाने वाले पहले इंसान कौन है? Chand Par Jane Wale Logo Ke Naam
नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि Chand Par Kon Kon Gaya Hai, आपने चांद पर जाने वाले पहले इंसान नील आर्मस्ट्रांग के बारे में तो जरूर सुना होगा, लेकिन उनके अलावा चांद पर कौन कौन गया है इसके बारे में अधिकतर लोगों को जानकारी नहीं है।

लोग चांद को तो बहुत पसंद करते हैं लेकिन यह जानने का प्रयास नहीं करते हैं कि चांद पर कौन कौन जा चुका है, आपके मन में भी कभी न कभी यह विचार जरूर आया होगा कि एक दिन आप भी चांद पर जाएं।

लेकिन हम जैसे आम लोगों के लिए इस कार्य को कर पाना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन दुनिया में ऐसे लोग भी हैं जो इस असंभव से कार्य को पूरा कर चुके हैं, कौन कौन लोग हैं जो चांद पर गए हैं उनके बारे में हम आपको इस आर्टिकल में बहुत ही रोचक जानकारी प्रदान करेंगे।

तो चलिए दोस्तों वक्त बर्बाद ना करते हुए आर्टिकल को जल्दी से जल्दी शुरू करते हैं और जान लेते हैं कि अब तक चांद पर कौन कौन गया है, उम्मीद करता हूं कि आपको हमारा यह आर्टिकल जरूर पसंद आएगा।

chand-par-kon-kon-gaya-hai

चांद पर कौन कौन गया है


इंसान ने अंतरिक्ष के बारे में जानने के लिए हमेशा से ही रुचि रखी है, यही कारण है कि आज के समय में इंसान अलग-अलग तकनीक की सहायता से अंतरिक्ष के क्षेत्र में रिसर्च कर रहा है।

दुनिया के हर बड़े देश के पास अपनी Research Organization है जैसे कि भारत के पास ISRO है, अमेरिका के पास NASA है, और इन्हीं देशों की तरह बाकी देशों के पास भी अपनी रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन है।

इन Research Organization के जरिए समय समय पर अंतरिक्ष के क्षेत्र में रिसर्च के लिए नए Missions लॉन्च किए जाते हैं।

ऐसे ही एक मिशन 'Apollo 11' लॉन्च हुआ था जिसका उद्देश्य चंद्रमा पर रिसर्च करना था, आज से लगभग 53 साल पहले NASA के द्वारा यह मिशन 20 जुलाई 1969 को लॉन्च किया गया था।

अपोलो मिशन के तहत कुल 27 वैज्ञानिक चंद्रमा की तरफ बढ़े थे, लेकिन कुल 12 वैज्ञानिक ऐसे थे जो चांद पर कदम रखने में सफल हो पाए थे, और उनमें भी चांद पर सबसे पहले कदम रखने वाले वैज्ञानिक का नाम था नील आर्मस्ट्रांग।

चांद पर दूसरा कदम रखने वाले वैज्ञानिक का नाम बज एल्ड्रिन था, इनके अलावा भी कुछ लोग हैं जिन्होंने चांद पर कदम रखा था जिनके बारे में हम आपको नीचे विस्तार से बताएंगे।

चांद पर जाने वाले व्यक्तियों के नाम?


आपने अब तक यह तो जान ही लिया होगा कि चांद पर कुल 12 वैज्ञानिक कदम रख चुके हैं, चांद पर सबसे पहले कदम रखने वाले वैज्ञानिक नील आर्मस्ट्रांग थे, वह चांद पर अपोलो 11 मिशन के जरिए गए थे, आइए अब नील आर्मस्ट्रांग के साथ उन सभी 11 वैज्ञानिकों के बारे में जानते हैं जो चांद पर गए थे:-

नाम साल
Neil Armstrong1930 - 2012
Buzz  Aldrin1930
Pete Conrad1930 - 1999
Alan Bean1932-2018
Alan B. Shepard Jr.1923-1998
Edgar D. Mitchell1930-2016
David R. Scott1932
James B. Irwin1930-1991
John W. Young1930-2018
Charles M. Duke1935
Eugene Cernan1934-2017
Harrison H. Schmitt1935

1. Neil Armstrong (नील आर्मस्ट्रांग)


नील आर्मस्ट्रांग अपोलो 11 मिशन के तहत चांद पर जाने वाले पहले व्यक्ति बने थे, चांद पर अपना पहला कदम रखकर उन्होंने अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया था, अपोलो 11 मिशन के कमांडर नील आर्मस्ट्रांग ही थे।

अपोलो 11 मिशन की सफलता के लिए उस वक्त के अमेरिकी राष्ट्रपति निक्सन ने नील आर्मस्ट्रांग को Presidential Medal Of Freedom से नवाजा था, इसके अलावा उन्हें और भी कई पुरस्कार मिले थे।

उनका जन्म 5 अगस्त 1930 को हुआ था, वह एक अमेरिकन नागरिक थे, पेशे से वह नौसेना में पायलट और इंजीनियर थे, उनकी मृत्यु 25 अगस्त 2012 को हुई थी।

2. Buzz Aldrin (बज़ एल्ड्रिन)


बज़ एल्ड्रिन भी नील आर्मस्ट्रांग के साथ अपोलो 11 मिशन के तहत चांद पर गए थे, वह चांद पर कदम रखने वाले दूसरे व्यक्ति थे, उनका जन्म 20 जनवरी 1930 को हुआ था, वर्तमान में उनकी आयु लगभग 92 वर्ष है, वह एक अमेरिकन नागरिक हैं, पेशे से वह एक वैमानिक इंजीनियर थे।

3. Pete Conrad (पीट कोनराड)


पीट कोनराड चांद पर कदम रखने वाले तीसरे व्यक्ति थे, वह चांद पर अपोलो 12 मिशन के तहत गए थे, आपको बता दें कि अपोलो 12 मिशन को 19 नवंबर 1969 लॉन्च किया गया था, अपोलो 12 मिशन के कमांडर पीट कोनराड ही थे।

उनका जन्म 2 जून 1930 को अमेरिका में हुआ था, और उनकी मृत्यु 8 जुलाई 1999 को हुई थी, वह नासा में काम करते थे और साल 1973 में वह NASA से रिटायर हो गए थे।

4. Alan Bean (एलन बीन)


एलन बीन चांद पर जाने वाले चौथे व्यक्ति थे, वह पीट कोनराड के साथ अपोलो 12 मिशन के तहत चांद पर गए थे, अपोलो 12 मिशन के पायलट एलन बीन ही थे, उनका जन्म 15 जून 1932 को अमेरिका में हुआ था, और उनकी मृत्यु 26 मई 2018 को हुई थी, वह एक अमेरिकन नागरिक थे और NASA में वैज्ञानिक के तौर पर नौकरी करते थे।

5. Alan Shepard (एलन शेपर्ड)


एलन शेपर्ड चांद पर कदम रखने वाले पांचवें व्यक्ति थे, वह चांद पर अपोलो 14 मिशन से गए थे, अपोलो 14 मिशन के कमांडर खुद एलन शेपर्ड ही थे, पेशे से वह एक वैज्ञानिक, इंजीनियर और नौसेना पायलट थे, उनका जन्म अमेरिका में 18 जून 1923 को हुआ था और उनकी मृत्यु 21 जुलाई 1988 को हुई थी।

6. Edgar Mitchell (एडगर मिशेल)


5 फरवरी 1971 को अपोलो 14 मिशन के तहत एडगर मिशेल चांद पर कदम रखने वाले छठे व्यक्ति थे, अपोलो 14 मिशन के कमांडर भी खुद एडगर मिशेल ही थे, पेशे से वह एक वैज्ञानिक और इंजीनियर थे।

वह NASA में नौकरी करते थे, और साल 1972 में वह NASA से रिटायर हो गए थे, वह एक अमेरिकन नागरिक थे, उनका जन्म 17 सितंबर 1930 को हुआ था और उनकी मृत्यु 4 जुलाई 2016 को हुई थी।

7. David Scott (डेविड स्कॉट)


डेविड स्कॉट चांद पर कदम रखने वाले सातवें व्यक्ति थे, वह 31 जुलाई 1971 को लॉन्च किए गए मिशन अपोलो 15 के तहत चांद पर गए थे, मिशन अपोलो 15 के पायलट वह खुद ही थे।

वह एक अमेरिकन नागरिक थे, उनका जन्म 6 जून 1932 को हुआ था, वह NASA में नौकरी करते थे और साल 1977 में उन्होंने नासा से रिटायरमेंट ले ली थी, वर्तमान में उनकी उम्र 90 वर्ष है और वह कैलिफोर्निया में रह रहे हैं।

8. James Irwin (जेम्स इरविन)


जेम्स इरविन चांद पर कदम रखने वाले दुनिया के आठवें व्यक्ति हैं, वह 21 जुलाई 1978 को लॉन्च किए गए अपोलो 15 मिशन के तहत चांद पर गए थे, वह अपोलो 15 मिशन के कमांडर भी थे, वह एक अमेरिकन नागरिक थे, उनका जन्म 17 मार्च 1930 को हुआ था और उनकी मृत्यु 8 अगस्त 1971 को हुई थी।

9. John Young (जॉन यंग)


चांद पर कदम रखने वाले दुनिया के 9वें व्यक्ति का नाम जॉन यंग है, वह 16 अप्रैल 1972 को लॉन्च किए गए अपोलो 16 मिशन के तहत चांद पर गए थे, आपको बता दें कि अपोलो 16 मिशन के कमांडर भी वह खुद ही थे।

वह NASA के द्वारा लॉन्च हुए अन्य मिशन में भी शामिल हुए थे जैसे कि अपोलो 10, जमीनी आदि, आपको बता दें कि वह कई बार अंतरिक्ष की यात्रा कर चुके थे, वह NASA में नौकरी करते थे।

वह एक अमेरिकन नागरिक थे, उनका जन्म 24 सितंबर 1930 को हुआ था और उनकी मृत्यु 5 जनवरी 2018 को हुई थी।

10. Charles Duke (चार्ल्स ड्यूक)


चांद पर कदम रखने वाले दुनिया के 10वें व्यक्ति का नाम चार्ल्स ड्यूक है, वह 21 अप्रैल 1972 को लॉन्च किए गए अपोलो 16 मिशन के तहत चांद पर गए थे, वह एक अमेरिकन नागरिक थे।

उनका जन्म 3 जून 1935 को हुआ था, वर्तमान में उनकी उम्र 87 वर्ष हो चुकी है, और वह अमेरिका में रह रहे हैं, वह NASA में नौकरी करते थे।

11. Gene Cernan (जीन सर्नन)


चांद पर कदम रखने वाले दुनिया के 11वीं व्यक्ति का नाम जीन सर्नन है, वह 11 दिसंबर 1972 को लॉन्च किए गए अपोलो 17 मिशन के तहत चांद पर गए थे।

वह नासा में नौकरी करते थे और साल 1976 में उन्होंने नासा से रिटायरमेंट ले ली थी, वह एक अमेरिकन नागरिक थे, उनका जन्म 14 मार्च 1934 को हुआ था और उनकी मृत्यु 16 जनवरी 2017 को हुई थी।

12. Harrison Schmitt (हैरिसन श्मिट)


चांद पर कदम रखने वाले दुनिया के 12वें व्यक्ति का नाम हैरिसन श्मिट है, वह अपोलो 17 मिशन के तहत चांद पर गए थे, और उस मिशन के कमांडर भी वह खुद ही थे, पेशे से वह एक नौसेना पायलट थे और नासा में एक वैज्ञानिक के तौर पर नौकरी करते थे

उन्होंने साल 1975 में नासा से रिटायरमेंट ले ली थी, वह एक अमेरिकन नागरिक थे, उनका जन्म 3 जुलाई 1935 को हुआ था, और वर्तमान में उनकी आयु लगभग 87 वर्ष हो गई है।

तो दोस्तों यह थे वह 12 अंतरिक्ष यात्री जो अलग-अलग मिशन के तहत चांद पर जा चुके हैं, यह सभी लोग NASA के द्वारा लॉन्च किए गए Apollo Missions के तहत चांद पर गए थे।

FAQs: चांद पर कौन-कौन गया है


चांद पर सबसे पहले जाने वाला वैज्ञानिक कौन था?


चांद पर सबसे पहले जाने वाले वैज्ञानिक का नाम नील आर्मस्ट्रांग था, वह मिशन अपोलो 11 के जरिए चांद पर गए थे, वह एक अमेरिकन नागरिक थे।

चांद पर अब तक कुल कितने लोग कदम रख चुके हैं?


चांद पर अब तक कुल 12 लोग कदम रख चुके हैं, वह सभी लोग NASA के द्वारा लॉन्च किए गए मिशन Apollo 11, Apollo 14, Apollo 15, Apollo 16 और Apollo 17 के जरिए चांद पर गए थे।

चांद पर जाने वाले भारतीय का क्या नाम है?


अब तक एक भी भारतीय चांद पर कदम नहीं रख पाया है, हालांकि भारत के चार नागरिक अंतरिक्ष की यात्रा कर चुके हैं, जिनमें से सबसे पहले अंतरिक्ष में जाने वाले राकेश शर्मा हैं, उनके अलावा भी कल्पना चावला, राजा चारी और सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष की यात्रा कर चुके हैं।

चांद पर जाने वाला आखिरी वैज्ञानिक कौन था?


चांद पर सबसे आखिरी बार जाने वाले जीन सर्नन और हैरिसन श्मिट थे, यह दोनों ही अपोलो 17 मिशन के दौरान चांद पर गए थे, उनके बाद अब तक कोई भी व्यक्ति चांद पर नहीं जा पाया है।

यह भी पढ़े...

आज अपने क्या सीखा?


तो दोस्तों कैसा लगा आपको हमारा यह आर्टिकल, इस आर्टिकल के जरिए हमने जाना कि Chand Par Kon Kon Gaya Hai, अगर आपको इस आर्टिकल में कुछ भी समझ नहीं आया है, या आप कोई और जानकारी प्राप्त करने के इच्छुक हैं, या हमारे लिए आपके पास कोई और सुझाव है, तो आप आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें बता सकते हैं।

हम आपके कमेंट का जवाब जल्द से जल्द देने का प्रयास करेंगे, अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें ताकि उन्हें भी Chand Par Kon Kon Gaya Hai (चांद पर कौन कौन गया है) के बारे में जानकारी मिल सके।

आज के लिए इतना बहुत है, जल्द ही मिलते हैं, किसी नए आर्टिकल में नए टॉपिक के साथ।

COMMENTS

BLOGGER
Name

Aadhaar,13,Affiliate Marketing,2,Android,151,AntiVirus,10,Aviskar & Khoj,46,Banking,10,Blogger Tips,71,Computer,187,Cricket,13,Design,2,Domain,4,Education,20,Facebook,70,Festival,6,Full Form in Hindi,33,Game,13,Gmail,23,Google,12,Hacking,1,Hardware,2,Hindi Review,6,Instagram Tips,7,Internet,132,Jio Phone,5,Make Money,24,Media Player,3,Microsoft Office,25,Mobile Operators,24,Motivational,2,MS Excel,10,MS Word,20,Operating System,7,PDF File,18,Photo Edit,35,Photoshop,11,Rochak Gyan,49,SEO,5,Software,43,Tech Gyan,75,Telegram,3,Template,2,Tips & Tricks,259,Top Website,11,Twitter Tips,1,Video Editing,18,Web Browser,13,Whatsapp Tips,37,Widget,12,Windows,47,Windows 10,35,Windows 11,2,Youtube,30,
ltr
item
My Hindi Tricks: चांद पर कौन कौन गया है? (Chand Par Kon Kon Log Gaya Hai)
चांद पर कौन कौन गया है? (Chand Par Kon Kon Log Gaya Hai)
Chand Par Kon Kon Gaya Hai? चांद पर कौन कौन गया है? चांद पर जाने वाले पहले इंसान कौन है? Chand Par Jane Wale Logo Ke Naam
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiaYvoeu5zE1Qn5-Mz6xmZKRjwVaOOmvnu3yk0YeOP_eCFMEd2ErtkatjGDIdEnuqLJbORxT8K3HZj5C4OqP8J1JrIgCNUNrZHhu-F00YiTM5uzeJN-ic1h7syRE7KoVTtvkHVXuHDahCB4PKX1JJfZ2eIEgSktoGw-kKqeRhFAHjAfitrwCFqozmRn/w608-h383/chand%20par%20kaun%20kaun%20gaya%20hai.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiaYvoeu5zE1Qn5-Mz6xmZKRjwVaOOmvnu3yk0YeOP_eCFMEd2ErtkatjGDIdEnuqLJbORxT8K3HZj5C4OqP8J1JrIgCNUNrZHhu-F00YiTM5uzeJN-ic1h7syRE7KoVTtvkHVXuHDahCB4PKX1JJfZ2eIEgSktoGw-kKqeRhFAHjAfitrwCFqozmRn/s72-w608-c-h383/chand%20par%20kaun%20kaun%20gaya%20hai.jpg
My Hindi Tricks
https://www.myhinditricks.com/2022/07/chand-par-kon-kon-gaya-hai.html
https://www.myhinditricks.com/
https://www.myhinditricks.com/
https://www.myhinditricks.com/2022/07/chand-par-kon-kon-gaya-hai.html
true
3284777665229241284
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content