Loading ...

दुनिया के सात अजूबे के नाम और फोटो - 7 Wonders of The World in Hindi

दुनिया के सात अजूबे के नाम और फोटो? Duniya Ke Saat Ajoobe? दुनिया के सात अजूबों कौन कौन सी है?
दोस्तों क्या आपको Duniya Ke Saat Ajoobe (दुनिया के सात अजूबे) के बारे में पता है यहां इस लिस्ट में मैं आपको विश्व के सात अजूबों के नाम और फोटो के साथ पूरी जानकारी देने वाला हूं तो दोस्तों आर्टिकल को आखिर तक जरूर देखिए तो चलिए शुरू करते हैं।

दोस्तों पहले दुनिया के सात अजूबों के बारे में थोड़ी विस्तृत जानकारी ले लेते हैं, आप सभी ने यह जरूर सोचा होगा कि अजूबों की संख्या 7 ही क्यों हैं, यह 10 भी तो हो सकती थी अजूबे 20 भी हो सकते थे, क्योंकि संसार में हजारों इमारतें और प्राकृतिक चीजें हैं।

जोकि अजूबों की लिस्ट में शामिल की जा सकती हैं, लेकिन दोस्तों ऐसा नहीं है जब यूनानीयों ने सर्वप्रथम विश्व के सात आश्चर्यों की सूची बनाई थी, तब इनकी संख्या 7 ही रखी गई थी।

इस सूची में केवल भूमध्य सागर के आसपास की इमारतें और आश्चर्य ही शामिल थे, क्योंकि उस समय तक प्रत्येक व्यक्ति की पहुंच पूरी पृथ्वी तक नहीं थी, लेकिन जैसे-जैसे आधुनिकीकरण होता गया, लोगों की पहुंच दूर-दूर तक होती, उसी के साथ साथ अजूबों की इस सूची में भी बदलाव होता रहा।

लेकिन इनकी संख्या को 7 ही रखा गया, वैसे तो संसार भर में हजारों अजूबे हैं लेकिन उनमें से सर्वोपरि 7 को इस सूची में रखा जाता है, हम इस आर्टिकल में आपको सबसे नवीनतम ज्ञात सात अजूबों के बारे में विस्तृत से जानकारी देंगे।

seven-wonders-of the world

दुनिया के सात अजूबे - 7 Wonders of The World in Hindi


तो अब चलिए एक एक करके दुनिया के सात अजूबे के बारेमे जानते है और किन किन देश इस लिस्ट में शामिल है वो भी देख लेते है। आपको सुनकर खुसी होगी की भारत के Taj Mahal भी इस लिस्ट में शामिल है। 
  • Te Great Wall Of China
  • Petra
  • Christ The Redeemer
  • Taj Mahal
  • Colosseum
  • Machu Picchu
  • Chichen Itza

1. The Great Wall Of China (चीन की महान दीवार)


दोस्तों चीन की महान दीवार सच में महान है, इस दीवार का निर्माण अनेक राजाओं ने मिलकर करवाया था, और इस दीवार का निर्माण पांचवी सदी से सोलवीं सदी तक चला था, कई लोगों ने इस दीवार को बनाने में अपना पूरा जीवन समर्पित किया है, यह दीवार चीन की सुरक्षा के लिए बनाई गई थी ताकि विद्रोहियों के आक्रमण से बचा जा सके, यह एक बहुत ही ऊँची और विशाल दीवार है जो कि आखरी सिरे तक समुंदर में जाकर खत्म होती है।

duniya-ke-7-ajuba-ke-naam

इस दीवार की विशालता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं की यह दिवार अंतरिक्ष से भी दिखती है, यानी कि अंतरिक्ष से इसे नंगी आंखों से देखा जा सकता है, इस दीवार कि ईतनी महानता के कारण ही इसे 2007 में दुनिया के सात अजूबों में शामिल कर लिया गया था।

2. Petra (पेट्रा)


जॉर्डन देश के अंदर पेत्रा एक ऐतिहासिक शहर है, जो कि लाल पत्थरों को काटकर बनी हुई इमारतों के लिए जाना जाता है, इन इमारतों में 138 फुट ऊंचा मंदिर, एक स्टेडियम, नहर और तालाब जैसे मॉन्यूमेंट शामिल है, पत्थरों को काटकर बनाए गए आर्ट-वर्क दर्शकों का मन मोह लेते हैं, यही सब हैरतअंगेज चीजें लोगों को आश्चर्यचकित कर देती है।

duniya-ke-7-ajuba-ke-naam

साथ ही यूनेस्को के द्वारा भी पेत्रो को एक विश्व धरोहर होने का दर्जा मिला हुआ है, इन्हीं सब चीजों को देखते हुए 2007 में पेत्रा को सेवन वंडर ऑफ वर्ल्ड में शामिल कर लिया गया।

3. Christ The Redeemer (क्राइस्ट द रिडीमर)


क्राइस्ट द रिडीमर ब्राज़ील के रिओ शहर में स्थित ईसा मसीहा की एक विशाल मूर्ति है, इस मोन्यूमेंट को दुनिआ की सबसे बड़ी मूर्तियों की सूचि में भी शामिल किया जाता है।

duniya-ke-saat-ajoobe

40 मीटर लम्बी और 20 मीटर चौड़ी इस प्रतिमा का कुल वज़न 365 टन के आसपास है, और इसका कंस्ट्रक्शन 1922 से 1931 के बीच में किया गया था, इस मूर्ति की खास बात यह है कि यह जिस पर्वत की चोटी पर स्थित है वहां से पूरे शहर का अद्भुत दृश्य दिखाई देता है, और यही देखने के लिए पूरी दुनिया के लोग यहां पर आते रहते हैं।

4. Taj Mahal (ताज महल)


ताजमहल भारत के आगरा शहर में स्थित सफेद संगमरमर से बना एक मकबरा है, जिसे 1632 में मुगल सम्राट शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में बनवाया था, यह मुमताज़ महल के नाम से भी प्रशिद्ध है, दोस्तों 42 एकड़ में बना हुआ यह मकबरा अपनी खूबसूरती की वजह से दुनियाभर के लाखों दर्शकों को अपनी तरफ खिंच लाता है।

taj mahal

और इसी वजह से यमुना किनारे बनाए गए इस मकबरे को दुनिया के सात अजूबों में शामिल किया जाता है, 1983 में ताजमहल को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित किया गया।

ताजमहल को भारत की इस्लामिक कलाकारी का रतन भी घोषित किया गया, विभिन्न जातियां प्राप्त ताजमहल भारत की शान माना जाता है।

दुनिया भर से लाखों लोग इसे देखने के लिए आते हैं, कई इसे कलाकारी की अत्युत्तम मानवी कृति बताते है तो इसी के साथ साथ कई इसे सच्चे प्यार की निसानी का दर्जा भी देते है।

5. Colosseum (कालीज़ीयम)


दरअसल कोलोसियम इटली देश के रोम शहर में स्थित रोमन साम्राज्य का एक स्टेडियम है, और लगभग 24,000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है, इस मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल कूद के साथ साथ जानवरों की लड़ाई भी होती थी, पूर्णतया गोलाकार इस स्टेडियम को कंक्रीट और रेत के माध्यम से बनाया गया है।

7 Wonders of The World in Hindi

प्राकृतिक आपदाओं और भूकंप के कारण इसका कुछ भाग्य छतिग्रस्त भी हुआ है परंतु इसकी खूबसूरती अभी भी बरकरार है, यह स्टेडियम इतना विशाल है कि इसमें एक साथ 50 से 80 हजार तक लोग बैठा करते थे, इसी वजह से दुनिआ की इतनी पुरानी इस वास्तुकला को दुनिआ के 7 अजूबों में शामिल किया गया है।

6. Machu Picchu (माचू पिच्चू)


माचू पिचू दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में स्थित एक ऐतिहासिक स्थल है, जो कि समुंदर तल से 2430 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, यह मॉन्यूमेंट एक पहाड़ के ऊपर मौजूद है और माचू पिचू की खूबसूरती देखने के बाद आपको पता चल जाएगा कि यह अमेरिकी देश पेरू का एक प्रमुख हिस्टोरिकल प्लेस क्यों है।

दुनिया के सात अजूबे

इसे 1983 में विश्व धरोहर और 2007 में सात अजूबों में शामिल किया गया था।

7. Chichen Itza (चिचेन इत्जा)


चिचेन इत्जा 5 किलोमीटर के दायरे में फैला एक ऐसा ऐतिहासिक शहर है जिसमें मंदिर, पिरामिड और खेल के मैदान बने हुए हैं, इसी जगह पर एक खास पिरामिड है, जिसकी चारो तरफ की सीढ़ियों का कुल जोड़ 365 होता है, यहाँ हर एक सीढ़ी को एक दिन का प्रतीक माना जाता है।

7 Wonders of The World in Hindi

यहां पर पवित्र कुआं और खगोलीय वेधशाला भी है जो कि दर्शकों को काफी लुभाती है और 2007 में स्विट्जरलैंड की न्यू सेवन वंडर्स ऑफ वर्ल्ड फाउंडेशन ने इसे दुनिया के सात अजूबों में शामिल कर लिया था।

दुनिया के सात अजूबे से जुड़े कुछ - FAQs;


पूरी दुनिया में कितने अजूबे हैं?


पूरी दुनिया में कुल 7 अजूबे हैं, इनमे हमारे भारत के ताजमहल भी शामिल है।

ताजमहल कौन से नंबर का अजूबा है?


ताजमहल दुनिया के चौथी नंबर का अजूबा है।

यह पोस्ट भी पढ़े...

आज हमने क्या सीखा?


तो दोस्तों यह थी विश्व के सात नए अजूबों की लिस्ट (7 Wonders of The World in Hindi), अगर आपको यह लिस्ट पसंद आई है तो कमेंट करके जरूर बताएं और आपको इनमें से कौन सा मॉन्यूमेंट पसंद है इसकी जानकारी जरूर साझा करें, अगर आपको आर्टिकल पसंद आया है तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें मिलती हैं किसी नए आर्टिकल में नए टॉपिक के साथ।

COMMENTS

BLOGGER
Name

Aadhaar,13,Affiliate Marketing,2,Android,151,AntiVirus,10,Aviskar & Khoj,46,Banking,10,Blogger Tips,71,Computer,187,Cricket,13,Design,2,Domain,4,Education,20,Facebook,70,Festival,6,Full Form in Hindi,33,Game,13,Gmail,23,Google,12,Hacking,1,Hardware,2,Hindi Review,6,Instagram Tips,7,Internet,132,Jio Phone,5,Make Money,24,Media Player,3,Microsoft Office,25,Mobile Operators,24,Motivational,2,MS Excel,10,MS Word,20,Operating System,7,PDF File,18,Photo Edit,35,Photoshop,11,Rochak Gyan,49,SEO,5,Software,43,Tech Gyan,75,Telegram,3,Template,2,Tips & Tricks,259,Top Website,11,Twitter Tips,1,Video Editing,18,Web Browser,13,Whatsapp Tips,37,Widget,12,Windows,47,Windows 10,35,Windows 11,2,Youtube,30,
ltr
item
My Hindi Tricks: दुनिया के सात अजूबे के नाम और फोटो - 7 Wonders of The World in Hindi
दुनिया के सात अजूबे के नाम और फोटो - 7 Wonders of The World in Hindi
दुनिया के सात अजूबे के नाम और फोटो? Duniya Ke Saat Ajoobe? दुनिया के सात अजूबों कौन कौन सी है?
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgeAWRSeFCWz3X_RBjhr-5c9OYmoeH757XpEMfwa6dxVZobHo7MAFRJvjqGH0fIWUZs1D1OIHXJyfIj3n1nFAgJAKswjvYKOz9s6XciZelXkH3tYkuz8vkLuY3T2cmpek_f5m8vfzj6rds/w640-h430/seven+wonders+of+the+world.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgeAWRSeFCWz3X_RBjhr-5c9OYmoeH757XpEMfwa6dxVZobHo7MAFRJvjqGH0fIWUZs1D1OIHXJyfIj3n1nFAgJAKswjvYKOz9s6XciZelXkH3tYkuz8vkLuY3T2cmpek_f5m8vfzj6rds/s72-w640-c-h430/seven+wonders+of+the+world.jpg
My Hindi Tricks
https://www.myhinditricks.com/2021/09/duniya-ke-saat-ajoobe.html
https://www.myhinditricks.com/
https://www.myhinditricks.com/
https://www.myhinditricks.com/2021/09/duniya-ke-saat-ajoobe.html
true
3284777665229241284
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content