Loading ...

भारत के गृह मंत्री कौन है? 2024

भारत के गृह मंत्री कौन है? Bharat Ke Grah Mantri Kaun Hai? Who is the Home Minister of India
नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप सब, आशा करता हूं आप ठीक होंगे और अपने परिवार के साथ स्वस्थ होंगे, दोस्तों आपको तो पता ही होगा कि गृह मंत्रालय भारत सरकार का एक बहुत ही महत्वपूर्ण मंत्रालय होता है, यह मंत्रालय देश के कई राज्यों को वित्तीय सहायता देकर सुरक्षा और शांति बनाए रखने में मदद करता है, लेकिन क्या आपको इस बात की जानकारी है कि भारत के गृह मंत्री कौन है?

अगर नहीं, तो कोई चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आज हम आपको यही बताने वाले हैं कि भारत का गृह मंत्री कौन है? उनका जीवन कैसा रहा है? उनके राजनीतिक सफर में क्या क्या दिक्कतें आईं? इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको बहुत ही आनंद आने वाला है, इसलिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ना।

तो चलिए दोस्तों वक्त जाया ना करते हुए आर्टिकल को जल्दी से जल्दी शुरू करते हैं और जान लेते हैं कि भारत के गृह मंत्री कौन है (Who is the Home Minister of India), उम्मीद करता हूं आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आएगा।

भारत-के-गृह-मंत्री-कौन-है

वर्तमान में भारत के गृह मंत्री कौन है?


भारत सरकार के गृह मंत्रालय के प्रमुख को गृह मंत्री कहा जाता है, भारत के वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह हैं, अमित शाह भारत के 29वें गृह मंत्री बने हैं, यह 17वें लोकसभा चुनाव में गुजरात के गांधीनगर से सांसद चुने गए हैं, अमित शाह जी 30 मई 2019 से गृह मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं।

मोदी सरकार के द्वितीय कार्यकाल में गृह मंत्री बनाए जाने के बाद उन्होंने कश्मीर से धारा 370 हटाने का एक बहुत ही बड़ा फैसला लिया है।

गृह मंत्री का पद केंद्रीय कैबिनेट के महत्वपूर्ण पदों में से एक होता है, अमित शाह जी भारत के गृह मंत्री बनने से पहले भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और महासचिव, गुजरात राज्य के गृह मंत्री भी रह चुके हैं।

गृह मंत्री का क्या काम होता है?


दोस्तों अगर आप यह जानना चाहते हैं कि गृह मंत्री का कार्य क्या है? तो आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि गृह मंत्री (गृह मंत्रालय) हमारे देश के लिए बहुत से महत्वपूर्ण कार्य करता है, जैसे कि -
  • देश में प्रधानमंत्री के बाद सबसे बड़ा ताकतवर पद गृह मंत्री का ही होता है।
  • गृह मंत्री देश के आंतरिक सुरक्षा और घरेलू नीति से जुड़े मामलों को देखता है।
  • गृह मंत्री केंद्र और राज्यों के बीच संबंधों को जोड़ने का कार्य भी करता है।
  • गृह मंत्री संवैधानिक प्रावधानों का परिपालन कराता है।
  • गृह मंत्री न्यू राज्यों को बनाता है, और राज्यपालों की नियुक्ति भी करता है।
  • गृह मंत्री लोकसभा व राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र भी देता है।
  • गृहमंत्री अंतरराष्ट्रीय सीमा विवाद को भी सुलझाता जाता है।
  • अगर किसी राज्य में अपराध की स्थिति बढ़ रही है तो गृह मंत्री उस स्थिति को संभालता है।
  • गृह मंत्री के द्वारा राष्ट्रपति शासन भी लगाया जा सकता है।

अमित शाह का जीवन परिचय


नामअमित शाह2
पिता का नामअनिल चंद्र शाह
माता का नामकुसुमबेन शाह
पत्नीसोनल शाह
जन्म की तारीख22 अक्टूबर 1964
जन्म स्थानमुंबई, महाराष्ट्र
गृह नगरमेहसाना, गुजरात
बच्चे जय शाह
धर्महिंदू
राजनीतिक दलभारतीय जनता पार्टी
परिबारगुजराती वैष्णव बनिए का परिवार
गांब का नामचंदुर
नागरिकभारतीय
शिक्षासी. यू. शाह साइंस कॉलेज

अमित शाह का राजनीतिक करियर


अमित शाह का राजनीतिक करियर बहुत ही प्रेरणा पूर्वक रहा है, उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से की थी, और बाद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के एक सक्रीय सदस्य बने (सन 1983 में), और फिर अहमदाबाद शहर में भाजपा के यूनिट सचिव भी बनाए गए, और उसके बाद उन्हें भारतीय जनता पार्टी में गुजरात के सचिव और उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी मिली।

सन 1997 में वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाए गए, वह भारत के गृह मंत्री बनने से पहले भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष थे, सन 1982 में जब वह कॉलेज में थे तब उनकी मुलाकात नरेंद्र मोदी से हुई थी, और सन 1987 में वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बने थे।

उन्हें अपना कौशल दिखाने का सबसे पहला मौका सन 1991 में लालकृष्ण आडवाणी के संसदीय क्षेत्र (गांधीनगर) में चुनाव प्रचार के दौरान मिला था, और उस चुनाव में लालकृष्ण आडवाणी को भारी मतों से जीत प्राप्त हुई थी, और इसके परिणाम स्वरूप अमित शाह को सन 1997 में अटल विहारी वाजपेयी के चुनाव प्रचार की भी जिम्मेदारी मिली।

इस प्रकार धीरे-धीरे कार्य करते हुए अमित शाह भाजपा के बड़े नेताओं के संपर्क में शामिल हो गए थे, उन्होंने अपना राजनीतिक खाता सन 1997 में गुजरात के सरखेज विधानसभा से उपचुनाव जीतकर खोला था, और वह लगातार चार बार सरखेज विधानसभा से निर्वाचित हुए।

अमित शाह चर्चाओं में तब आए जब साल 2004 में कथित रूप से एक फर्जी मुठभेड़ में इशरत जहां, अमजद अली और जीशान जोहर की हत्या कर दी गई थी, इस केस में अमित शाह को आरोपी बनाने के लिए गोपीनाथ पिल्लई ने अदालत में अपील भी की थी, और इसके परिणाम स्वरूप बाद में अमित शाह की गिरफ्तार भी किया गया था, लेकिन अंत में 15 मई 2014 को सीबीआई की एक विशेष अदालत ने साक्ष्य नहीं होने के कारण इसे खारिज था।

अमित शाह को 12 जून 2013 को आम चुनाव के ठीक 10 महीने पहले उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की कमान सौंप दी गई थी, उस समय उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी कि मात्र 10 सीटें ही थी, अमित शाह के बेहतरीन नेतृत्व और कार्य कुशलता के कारण 2014 के आम चुनाव में भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 71 सीटें जीती थी।

इसके साथ-साथ भाजपा ने 2014 में पूर्ण बहुमत के साथ देश में सरकार बनाई थी, और श्री नरेंद्र मोदी को देश के प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया था, इन करिश्माई आंकड़ों की वजह से अमित शाह का भारतीय जनता पार्टी में रुतबा इतना बढ़ा कि उसके बाद से भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्येक राज्य के चुनाव में रिकॉर्ड जीत प्राप्त की थी।

उसके बाद साल 2019 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने देश में फिर से एक बार सरकार बनाई, और तभी अमित शाह के कार्यों को देखते हुए उन्हें देश का गृह मंत्री बनाया गया था, और इस तरह अमित शाह का जीवन बहुत से संघर्ष के बावजूद भी सफलता की ओर जारी है।

उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से भारत के गृह मंत्री बनने तक का सफर तय किया है, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संगठन का आधार को मजबूत और बड़ा बनाने में एक उल्लेखनीय कार्य किया है, उनके कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी विश्व में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, वर्तमान समय में उनकी पार्टी के 10 करोड़ से भी अधिक पंजीकृत सदस्य हैं।

भारत के गृह मंत्रियों की सूची? भारत के गृह मंत्रियों के नाम


गृह मंत्रियों के नामकार्यकालराजनीतिक दल
सरदार वल्लभभाई पटेल2 सितंबर 1946 - 15 दिसंबर 1950 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
चक्रवर्ती राजगोपालाचारी26 दिसंबर 1950 - 25 अक्टूबर 1951भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
कैलाश नाथ काटजू25 अक्टूबर 1951 - 10 जनवरी 1955भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
गोविंद वल्लभ पंत10 जनवरी 1955 - 7 मार्च 1961भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
लाल बहादुर शास्त्री4 अप्रैल 1961 - 29 अगस्त 1963भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
गुलजारीलाल नंदा29 अगस्त 1963 - 14 नवंबर 1966भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
यशवंतराव चौहान14 नवंबर 1966 - 27 जून 1970भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
इंदिरा गांधी27 जून 1970 - 4 फरवरी 1973भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
उमाशंकर दीक्षित4 फरवरी 1973 - 10 अक्टूबर 1974भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
केसू ब्रह्मानंदा रेड्डी 10 अक्टूबर 1974 - 24 मार्च 1977भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
चरण सिंह 24 मार्च 1977 - 1 जुलाई 1978 जनता पार्टी
मोरारजी देसाई1 जुलाई 1978 - 28 जुलाई 1979जनता पार्टी
यशवंतराव चौहान 28 जुलाई 1979 - 14 जनवरी 1980भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
जैल सिंह 14 जनवरी 1980 - 22 जून 1982 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
रामस्वामी वेंकटरमण 22 जून 1982 - 2 सितंबर 1982 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
प्रकाश चंद्र सेठी 2 सितंबर 1982 - 19 जुलाई 1984 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
पी. वी.नरसिम्हा राव 19 जुलाई 1984 - 31 दिसंबर 1984 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
शंकरराव चौहान 31 दिसंबर 1984 - 12 मार्च 1986 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
पी. वी. नरसिम्हाराव 12 मार्च 1986 - 12 मई 1986 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
सरदार बूटा सिंह 12 मई 1986 2 - दिसंबर 1989 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
मुफ्ती मोहम्मद सईद 2 दिसंबर 1989 - 10 नवंबर 1990भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
चंद्रशेखर 10 नवंबर 1990 - 21 जून 1991 समाजवादी जनता पार्टी
शंकरराव चौहान 21 जून 1991 - 16 मई 1996 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
मुरली मनोहर जोशी 16 मई 1996 - 1 जून 1996 भारतीय जनता पार्टी
इंद्रजीत गुप्ता 29 जून 1996 - 19 मार्च 1998 कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया
लालकृष्ण आडवाणी 19 मार्च 1998 - 22 मई 2004 भारतीय जनता पार्टी
शिवराज पाटिल 22 मई 2004 - 30 नवंबर 2008 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
पी. चिदंबरम 30 नवंबर 2008 - 31 जुलाई 2012 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
सुशील कुमार शिंदे 31 जुलाई 2012 - 26 मई 2014 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
राजनाथ सिंह 27 मई 2014 - 29 मई 2019 भारतीय जनता पार्टी
अमित शाह 30 मई 2019 - present जनता जनता पार्टी

भारत के गृह मंत्री कौन है जाने वीडियो में,


भारत के गृह मंत्री कौन है - FAQs:


भारत के पहला गृह मंत्री कौन थे?


क्या आपको पता है की भारत के प्रथम गृह मंत्री कौन थे? यदि नहीं पता है तो बता दे की भारत के प्रथम गृह मंत्री थे "सरदार वल्लभभाई पटेल" जी, उनका कार्यकाल 2 सितंबर 1946 - 15 दिसंबर 1950 तक थे।

भारत के प्रथम महिला गृह मंत्री कौन थे?


भारत के प्रथम महिला गृह मंत्री थे "इंदिरा गांधी" जी, उनकी कार्यकाल 27 जून 1970 - 4 फरवरी 1973 था थे।

भारत के होम मिनिस्टर कौन है?


यदि 2022 की बात की जाये तो वर्तमान में भारत के होम मिनिस्टर "अमित शाह" जी है। इनका कार्यकाल 30 मई 2019 शुरू हुई थी।

आज हमने क्या जाना?


तो दोस्तों कैसा लगा आपको हमारा यह आर्टिकल, इस आर्टिकल में हमने जाना कि भारत के गृह मंत्री कौन है (Who is the Home Minister of India), आशा करता हूं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा, और इसमें बताई गई जानकारी आपको अच्छी लगी होगी।

दोस्तों हमारी हमेशा से यही कोशिश रहती है कि हम आपके सामने संपूर्ण और सही जानकारी विस्तारपूर्वक तरीके से पेश कर सकें, और आप जो जानकारी जानने के लिए यहां आए हैं वह जानकारी आपको प्राप्त हो सके।

अगर आपको अभी भी कुछ समझ नहीं आया है, या आप भारत के गृह मंत्री कौन है से जुड़ी कुछ और जानकारी जानना चाहते हैं, तो आप इसके बारे में आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमसे पूछ भी सकते हैं, हम आपके कमेंट का जवाब जल्द से जल्द देने का प्रयास करेंगे।

अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों और करीबियों के साथ जरूर शेयर करना, आज के लिए इतना बहुत है, जल्द ही मिलते हैं किसी नए आर्टिकल में नए टॉपिक के ऊपर।

COMMENTS

BLOGGER
Name

Aadhaar,13,Affiliate Marketing,2,Android,151,AntiVirus,10,Aviskar & Khoj,46,Banking,10,Blogger Tips,71,Computer,187,Cricket,13,Design,2,Domain,4,Education,20,Facebook,70,Festival,6,Full Form in Hindi,33,Game,13,Gmail,23,Google,12,Hacking,1,Hardware,2,Hindi Review,6,Instagram Tips,7,Internet,132,Jio Phone,5,Make Money,24,Media Player,3,Microsoft Office,25,Mobile Operators,24,Motivational,2,MS Excel,10,MS Word,20,Operating System,7,PDF File,18,Photo Edit,35,Photoshop,11,Rochak Gyan,49,SEO,5,Software,43,Tech Gyan,75,Telegram,3,Template,2,Tips & Tricks,259,Top Website,11,Twitter Tips,1,Video Editing,18,Web Browser,13,Whatsapp Tips,37,Widget,12,Windows,47,Windows 10,35,Windows 11,2,Youtube,30,
ltr
item
My Hindi Tricks: भारत के गृह मंत्री कौन है? 2024
भारत के गृह मंत्री कौन है? 2024
भारत के गृह मंत्री कौन है? Bharat Ke Grah Mantri Kaun Hai? Who is the Home Minister of India
https://blogger.googleusercontent.com/img/a/AVvXsEhvQdKjQftFOO6lxsd23acpiALiBkRGXPmrNED_AJEP0ymIr6gdzFco4YtEO2Hv_LtF1zkFXH0RloMlotfpETBnz8aVEiBQKgEDGVktpVWyNq-NduAyIr63n9Kl99dS7nF-ATG7LmyAhUf_IlJzhdrAGLrO8Vevs2PvxmqRBk4JlyBw7UO5uCkb3163=w618-h415
https://blogger.googleusercontent.com/img/a/AVvXsEhvQdKjQftFOO6lxsd23acpiALiBkRGXPmrNED_AJEP0ymIr6gdzFco4YtEO2Hv_LtF1zkFXH0RloMlotfpETBnz8aVEiBQKgEDGVktpVWyNq-NduAyIr63n9Kl99dS7nF-ATG7LmyAhUf_IlJzhdrAGLrO8Vevs2PvxmqRBk4JlyBw7UO5uCkb3163=s72-w618-c-h415
My Hindi Tricks
https://www.myhinditricks.com/2022/02/bharat-ke-grah-mantri-kaun-hai.html
https://www.myhinditricks.com/
https://www.myhinditricks.com/
https://www.myhinditricks.com/2022/02/bharat-ke-grah-mantri-kaun-hai.html
true
3284777665229241284
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content