Loading ...

MS Excel Home Tab की पूरी जानकारी In Hindi

MS Excel Home Tab in Hindi, Office Excel के Home Tab की जानकारी हिंदी में। Home tab in excel in hindi
मैंने अपने पिछले पोस्ट में बताया था की Ms Excel क्या है और Ms Excel कैसे सीखें? साथ ही मैंने MS Excel Basic Formulas के बारे में भी बताया था। आज इस पोस्ट में मैं आपको MS Excel के Home Tab के बारे में बताऊंगा। यदि आप इस पोस्ट को अच्छे से समझना चाहते हैं तो हमारा पिछला पोस्ट जरुर पढ़ें। यह पोस्ट Excel Tutorial in Hindi Series का तीसरा पोस्ट है। आप इस वेबसाइट से घर बैठे ही पूरी MS Excel Tutorial in Hindi की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जब आप अपने कंप्यूटर में MS Excel खोलते हैं तो वहां आपको बहुत सी अलग अलग चीजें दिखाई देते हैं। उन्हीं में से एक है Tabs। मैंने पिछले पोस्ट में बताया था की MS Excel में Home Tab, Insert Tab, View Tab, Data Tab, review Tab, Formulas Tab, Format Tab आदि कई Tabs होते हैं। और प्रत्येक Tabs में कई तरह के Tools होते हैं। तो इस पोस्ट में हम MS Excel Home Tab के बारे में विस्तार से पढेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं।

excel-home-tab-in-hindi

MS Excel Home Tab क्या है? Home Tab in MS Excel in Hindi


MS Excel में Home Tab का इस्तेमाल कुछ साधारण Commands जैसे Bold, Italic, Underlined, Alignment आदि का इस्तेमाल करने के लिए तथा Cells को Format करने के लिए किया जाता है। MS Excel के Home Tab में Ribbons में आपको बहुत से Tools दिखाई देंगे। सभी Tools को अलग अलग Groups में बांटा गया है। जब भी आप MS Excel खोलते हैं तो Default रूप से Home Tab ही खुला होता है। आप अपने Keyboard में “ALT+H” दबाकर Home Tab को Active कर सकते हैं। आज हम MS Excel Home Tab के सभी Groups तथा उसमें शामिल सभी Tools के बारे में जानेंगे।

MS Excel के Home Tab के Groups के नाम और उसमें शामिल Tools


MS Excel के Home Tab में कुल सात Groups होते हैं। ये Groups के नाम हैं, Clipboard, Font, Alignment, Number, Styles, Cells तथा Editing। Pratyek ग्रुप्स में अलग अलग Tools होते हैं। आइये MS Excel के Home Tab में मौजूद सभी Groups और उसमें मौजूद Tools के बारे में जानते हैं।

Clipboard Group


Clipboard एक ऐसी जगह होती है जहां कोई Data Temporarily Store किया जाता है। जब भी कहीं भी हम कोई Text या Media या कोई भी Data को कॉपी या Cut करते हैं तो यह Clipboard में तब तक Store रहता है जबतक की इसे कहीं पर Paste न किया जाय। जब आप अपने Computer को Shut down करते हैं तो यह Data खत्म हो जाता है। इसलिए आप वापस से Computer को ऑन करने के बाद Clipboard में Stored Data का इस्तेमाल नहीं कर सकते।

home-tab-clipboard-group

Home Tab के Clipboard Group में 4 Button होते हैं।


Paste : यह Copy या Cut किया गया Element को Paste करने का काम करता है।

Cut : यह Selected Cell में मौजूद Data को Cut करने का काम करता है।

Copy: यह Selected Cell में मौजुद Data को Copy करने का काम करता है।

Format Painter : यह Cell के Format को निर्धारित करने या Format को कॉपी करने का काम करता है।

Fonts Group

excel-font-tab-ki-jankari

Home Tab के Font Group में मौजुद Commands का इस्तेमाल Cell में मौजूद Text के Font को फॉर्मेट करने के लिए किया जाता है। Font Group में कुल 10 Buttons होते हैं जो Font Format सेट करने के लिए उपयोगी होते हैं। अर्थात Font Style, Font Color, Font Size आदि बदलने के लिए Font Group के Commands का इस्तेमाल किया जाता है। यहां Font Group में शामिल Commands की लिस्ट दी गई है।

Font: यह उपयोग किए गए Font को निर्धारित करने का कार्य करता है।

Font Size: यह Font Size बदलने का कार्य करता है।

Bold: यह Cell में टाइप किए गए Text को मोटा करने के लिए किया जाता है।

Italic: यह Font के प्रभाव को हल्का टेढ़ा करता है।

Underline: इसका इस्तेमाल Text को Underlined करने के लिए किया जाता है।

Font Color: इस Command का इस्तेमाल Font के रंग को बदलने के लिए किया जाता है।

Fill Color: यह Range या Cell के Data को रंगने कार्य करता है।

Increase Font: यह Text के Font Size को बढ़ाने का कार्य करता है।

Decrease Font: यह Text के Font Size को कम करने का कार्य करता है।

Bottom Border: यह Cell के बॉर्डर लाइन सेट करने और टेबल डिजाइन करने का काम करता है।

Alignment Group


ms-excel-alignment-tab-ki-jankari

Alignment Group में, 11 बटन/आइकन होते हैं, जिनका उपयोग सेल में मौजूदा टेक्स्ट के Alignment को समायोजित करने के लिए किया जाता है। Alignment Group में मौजुद Icons की डिटेल्स नीचे दी गई है।

Top Align: यह सेल सामग्री को शीर्ष पर समतल करने के लिए कार्य करता है।

Bottom Align: यह Cell सामग्री को नीचे संरेखित करने का काम करता है।

Middle Align: यह Cell सामग्री को बीच में संरेखीत करने का काम करता है।

Align Text Left: यह Cell सामग्री को बाईं ओर संरेखित करने का काम करता है।

Align Text Center: यह Cell सामग्री को बीच में संरेखीत करता है।

Align Text Right: यह Cell सामग्री को दाएं और संरेखित करने का काम करता है।

Increase/ Decrease Indentation: यह Tab को बढ़ाने यह कम करने का काम करता है।

Merge and Center: यह दो या दो से अधिक Cell के सामग्रियों को एकजुट करने का काम करता है।

Wrap Text: इस Command का इस्तेमाल Cell में मौजुद अधिक Text को एक ही Cell में दिखाने के लिए किया जाता है।

Text Orientation:
यह Text के ढलान की डिग्री को समायोजित करने का कार्य करता है।

Numbers Group


ms-excel-number-tab-ki-jankari

Numbers Group में कुल 5 Commands होते हैं जिसका इस्तेमाल Cell में Data को अलग अलग फॉर्मेट में प्रदर्शित करने और उन्हें व्यवस्थित करने के लिए किया जाता है। Numbers Group में निम्नलिखित Commands होते हैं।

Number Format: इस कमांड का इस्तेमाल आप Numbers या Data को अलग अलग Format में दिखाने के लिए कर सकते हैं।

Accounting Number Format: इस कमांड का उपयोग Numbers के आगे Currency प्रदर्शित करने के लिए की जाती है।

Percentage Style: इस कमांड का उपयोग Numbers को Percentage Format में प्रदर्शित करने के लिए की जाती है।

Comma Style: इस कमांड का उपयोग Numbers को Comma के साथ प्रदर्शित करने के लिए की जाती है।

Increase/Decrease Decimal: इस Commands का इस्तेमाल संख्याओं में दशमलव का स्थान कम या ज्यादा करने के लिए किया जाता है।

Styles Group


ms-excel-stlies-tab-in-hindi

Styles Group में 3 Commands होते हैं जिनका उपयोग tables और Cells के Format या मॉडल को Set करने के लिए किया जाता है। इसमें कुछ ऐसे Styles होते हैं जिनमें पहले से ही Cell Color, Font Size, Font Color, Heading आदि सेट किया हुआ होता है। तो अपने Cell को उस स्टाइल में दिखाने के लिए Styles Group में मौजुद Commands का इस्तेमाल करते हैं। Styles Group में निम्नलिखित Commands होते हैं।

Conditional formatting: इस Commands का इस्तेमाल किसी Condition के आधार पर Cell को फॉर्मेट करने के लिए किया जाता है।

Format as Table:
इस Command का इस्तेमाल Table के स्टाइल को चेंज करने के लिए किया जाता है।

Cell Style: इस Command का इस्तेमाल Cell के स्टाइल को Change करने के लिए किया जाता है।

Cells Group

ms-excel-clees-in-hindi

Cells ग्रुप में 3 Icon होते हैं जिनका उपयोग Cell और Sheets को जोड़ने, हटाने, फॉर्मेट करने के लिए किया जाता है। Cells Group में निम्नलिखित Commands होते हैं।

Insert: यह Editing Area पर Cell, Column, Row आदि को Insert करने का कार्य करता है।

Delete: यह Editing Area में Cell, Column, Row आदि को हटाने का कार्य करता है।

Format: यह Cell के आकार को समायोजित करने का काम करता है।

Editing Group

ms-excel-editing-in-hindi

Editing Group में 5 आइकन होते हैं जिनका उपयोग Cell में डेटा जोड़ने, Insert करने, Find करने, Select करने, Clear करने तथा Filter करने के लिए किया जाता है। Editing Group में निम्नलिखित Commands हैं।

Autosum: यह एक फ़ंक्शन है जिसका उपयोग Addition (योग) के परिणामों को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है।

Fill: यह स्वचालित रूप से Data को भरने के लिए कार्य करता है।

Clear: यह Cell में मौजुद Format, Data आदि को हटाने का काम करता है।

Sort and Filter: यह डेटा व्यवस्थित करने के लिए कार्य करता है ताकि विश्लेषण करने में आसानी हो।

Find and Select: यह Work Area में होने वाली जानकारी को ढूँढ़ने और Select करने के लिए उपयोग किया जाता है।

FAQs;


एक्सेल में होम टैब का क्या काम है?


Excel के होम टैब में 4 Button होते हैं, Cut, Copy, Paste, Format Print इन बटन के मदद से आप किसी भी टेक्स्ट को Copy, Cut, Paste कर सकते है।

एमएस एक्सेल में कितने Tab होते हैं?


MS Excel में कुल 9 Tabs है।

या भी पढ़े...

आज हमने क्या सीखा?


आज इस पोस्ट में मैंने MS Excel home Tab के बारे में बताया है। अन्य Tabs की जानकारी मैं अपने अगले पोस्ट में दूंगा। आशा करता हूँ आपके लिए यह जानकारी हेल्पफुल होगा। यदि आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे अन्य लोगों के साथ भी शेयर करें। यदि आप इस पोस्ट से जुड़ा कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो हमें कमेंट करके बताएं।

COMMENTS

BLOGGER: 3
  1. मुझे sirf sort के बारे मे जानना है कि sortक्या होता है

    ReplyDelete
  2. Anonymous9/5/22

    Sort or costom sort ka use Hindi me bataoo

    ReplyDelete
अगर आपको ये पोस्ट अच्छा लगा है तो निचे कमेंट करे, और कोई भी गलत शब्द का इस्तेमाल ना करे. अगर कोई भी गलत कमेंट किया तो आपके कमेंट डिलीट कर दिया जायेगा.

Name

Aadhaar,13,Affiliate Marketing,2,Android,151,AntiVirus,10,Aviskar & Khoj,46,Banking,10,Blogger Tips,71,Computer,187,Cricket,13,Design,2,Domain,4,Education,20,Facebook,70,Festival,6,Full Form in Hindi,33,Game,13,Gmail,23,Google,12,Hacking,1,Hardware,2,Hindi Review,6,Instagram Tips,7,Internet,132,Jio Phone,5,Make Money,24,Media Player,3,Microsoft Office,25,Mobile Operators,24,Motivational,2,MS Excel,10,MS Word,20,Operating System,7,PDF File,18,Photo Edit,35,Photoshop,11,Rochak Gyan,49,SEO,5,Software,43,Tech Gyan,75,Telegram,3,Template,2,Tips & Tricks,259,Top Website,11,Twitter Tips,1,Video Editing,18,Web Browser,13,Whatsapp Tips,37,Widget,12,Windows,46,Windows 10,35,Windows 11,1,Youtube,30,
ltr
item
My Hindi Tricks: MS Excel Home Tab की पूरी जानकारी In Hindi
MS Excel Home Tab की पूरी जानकारी In Hindi
MS Excel Home Tab in Hindi, Office Excel के Home Tab की जानकारी हिंदी में। Home tab in excel in hindi
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjvzIb7-0eHBUp5oBLDZcz19yOvSWtgJ970mASUiNNT2mjBjfrN0rnJj2odsRm5cHbO2ysbUSxndB4YNSdBbW4eRfiVD5zG3uIpbBUlhHrCojS0dh8FH72qBnzNlWoCW6ath_TiBzPKWI4/s16000/ms+excel+home+tab+in+hindi.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjvzIb7-0eHBUp5oBLDZcz19yOvSWtgJ970mASUiNNT2mjBjfrN0rnJj2odsRm5cHbO2ysbUSxndB4YNSdBbW4eRfiVD5zG3uIpbBUlhHrCojS0dh8FH72qBnzNlWoCW6ath_TiBzPKWI4/s72-c/ms+excel+home+tab+in+hindi.jpg
My Hindi Tricks
https://www.myhinditricks.com/2021/06/ms-excel-home-tab-hindi.html
https://www.myhinditricks.com/
https://www.myhinditricks.com/
https://www.myhinditricks.com/2021/06/ms-excel-home-tab-hindi.html
true
3284777665229241284
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content