Loading ...

कीबोर्ड के बटन कितने होते हैं?

कीबोर्ड के बटन कितने होते हैं? KeyBoard me button kitne hote hai? कीबोर्ड में function keys कितने होते है? कीबोर्ड में नंबर keys कितने होते है?

नमस्कार दोस्तों, आज के आर्टिकल में आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत है, दोस्तों अगर आप कंप्यूटर चलाते हैं लैपटॉप चलाते हैं, तो आप कीबोर्ड से परिचित होंगे, इस आर्टिकल में मैं बताऊंगा कि कीबोर्ड के बटन कितने होते हैं? 


दोस्तों दुनियाभर में कीबोर्ड के कई प्रकार होते हैं, और कीबोर्ड में बटनो के भी बहुत से प्रकार होते हैं कीबोर्ड में अलग-अलग कामों के लिए अलग-अलग बटने होती हैं, इस आर्टिकल में हम पूरी जानकारी देखेंगे और इसी के साथ कीबोर्ड के बारे में कुछ रोचक तथ्य भी देखेंगे।

कीबोर्ड में बटन कितने होते है

कीबोर्ड के बटन कितने होते हैं?


दोस्तों आमतौर पर एक साधारण कीबोर्ड में 104 बटने होती हैं, इन बटनों में फंक्शन बटन, अल्फान्यूमैरिक बटन, मोडीफायर बटन, नंबर की बटने, नेवीगेशन बटन, स्पेशल फंक्शन बटन और इसके पर बटन शामिल है।

दुनियाभर में कीबोर्ड अलग-अलग देश के हिसाब से और जगहों के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं, कुछ ऐसी जगह जहां पर इंग्लिश की बजाय उनकी लोकल लैंग्वेज अधिक प्रचलित हो, वहां पर कीबोर्ड उनकी लोकल लैंग्वेज में होते हैं, अगर उदाहरण के लिए बताएं तो रसिया जैसे देश में कीबोर्ड पर लेटर रशियन में लिखे हुए होते हैं।

जिस कीबोर्ड में 104 बटन होती है, इसे कीबोर्ड का स्टैंडर्ड वर्जन कहा जाता है इसके अलावा अधिकतर देशों ने अपने-अपने वर्जन के कीबोर्ड भी निकाल रखे हैं लेकिन स्टैंडर्ड वर्जन पूरी दुनिया में सबसे अधिक प्रचलित वर्जन है और आज के समय में सबसे ज्यादा इस्तेमाल स्टैंडर्ड वर्जन का ही किया जाता है।
कीबोर्ड के बटन के प्रकार

keyboard me kitne button hote hai

कीबोर्ड में मुख्यतः 


सात तरहे की बटने होती है, जो कि निम्नलिखित है।

1# अल्फा न्यूमेरिक कीज़


वह बटन जिससे कोई लेटर कोई चिन्ह आदि टाइप किया जाता हो ऐसी बटन को अल्फान्यूमैरिक बटन कहा जाता है, ए से लेकर जेड तक की बटने और इसके अलावा इनके ऊपर एक से लेकर 9 - 0 तक की बटन अल्फान्यूमैरिक बटन का उदाहरण है।

2# फंक्शन कीज़


कीबोर्ड में सबसे ऊपर फंक्शन बटन होती है फंक्शन बटन F1 से लेकर F12 तक होती है, स्पेशल कंप्यूटर या लैपटॉप के लिए बनाए गए सॉफ्टवेयर्स में ऐसी कोडिंग की जाती है कि फंक्शन बटन की सहायता से कोई फंक्शन चलाया जा सके विंडो में भी फंक्शन बटन का बहुत प्रयोग होता है उदाहरण के लिए F2 दबाकर हम हेल्प डॉक्यूमेंटेशन निकाल सकते हैं।

3# मॉडिफायर कीज़


Shift, Control, Alt, and Command keys मॉडिफाइड बटनो के उदाहरण है इन बटनो को मॉडिफाई इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह दूसरी बटनो के फंक्शन में बदलाव करती है, उदाहरण के लिए अगर आप किसी भी अल्फाबेट को दबाते हैं तो बाय डिफॉल्ट अंग्रेजी के छोटे अक्षर टाइप होते हैं लेकिन अगर आप शिफ्ट दबाकर टाइप करेंगे तो अंग्रेजी के बड़े अक्षर टाइप होते हैं।

4# नेविगेशन कीज़


पेज को ऊपर नीचे करने वाली बटन नेवीगेशन बटनो का एक अच्छा उदाहरण है, इसी प्रकार से होम बटन एंड key आदि कुछ अन्य नेविगेशन बटने हैं, उन बटनो को और नेवीगेशन बटन कहा जाता है, जिससे इधर उधर नेविगेट किया जा सके।

5# न्यूमेरिक कीपैड


कुछ छोटे कीबोर्ड और बहुत से लैपटॉप्स मैं यह वाली बटन नहीं होती, न्यूमैरिक कीपैड उन बटनो का कीपैड होता है जोकि कीबोर्ड में राईट साइड में 1 से लेकर 9 तक बटने केलकुलेटर शेप में होती हैं, जिससे कि अंको को टाइप करना बेहद आसान हो जाता है।

6# स्पेशल फंक्शन कीज


स्पेशल फंक्शन बटन का अर्थ यह होता है कि किसी एक काम के लिए अगर किसी अलग बटन को बना दिया जाए, जैसे कि कुछ एडवांस कीबोर्ड में गाने चलाने बंद करने आदि के लिए अलग से बटने दी होती हैं।

7# एस्केप बटन


किसी प्रोग्राम से बाहर निकलने या किसी प्रोग्राम को कैंसिल करने के लिए लेफ्ट साइड ऊपर कोने में ESC नाम से बटन होती है, इसे एस्केप बटन कहा जाता है, एस्केप का मतलब पीछा छुड़वाना होता है।

कीबोर्ड के प्रकार


दुनिया भर में कीबोर्ड के अलग-अलग प्रकार प्रचलित हैं, आइए इन सभी के बारे में देख लेते है।

1# स्टैंडर्ड कीबोर्ड


यह कीबोर्ड नॉर्मल कीबोर्ड होता है जो कि दुनिया में सबसे अधिक प्रचलित है, इस कीबोर्ड में 104 बटने होती है हालांकि कीबोर्ड के प्रकारों का बटन से कोई संबंध नहीं है।

यह वह फिजिकल कीबोर्ड होता है जिसे कंप्यूटर के साथ अटैच किया जाता है।

2# लैपटॉप कीबोर्ड


लैपटॉप के साथ जुड़ा हुआ कीबोर्ड लैपटॉप कीबोर्ड कहलाता है, लैपटॉप में अलग से कीबोर्ड लगाया जा सकता है लेकिन लैपटॉप के साथ भी कीबोर्ड आता है।

3# गेमिंग कीबोर्ड


गेम खेलने के लिए खास कीबोर्ड होते हैं, बहुत से कीबोर्ड गेम के अनुसार ही बनाए जाते हैं, लेकिन ज्यादातर स्टैंडर्ड कीबोर्ड की तरह ही दिखाई देते हैं, और इनमें आरजीबी लाइट वगैरह लगाकर इन्हें गेमिंग कीबोर्ड बनाया जाता है, जिससे कि गेम का मजा और अधिक बढ़ाया जा सके।

4# वर्चुअल कीबोर्ड


आपके मोबाइल में अपने कीबोर्ड देखा होगा जिससे कि आप कुछ भी टाइप कर सकते हैं लेकिन यह फिजिकल कीबोर्ड नहीं है इसे ही वर्चुअल कीबोर्ड कहा जाता है कंप्यूटर के अंदर भी वर्चुअल कीबोर्ड आता है जिसे आप अपने माउस के माध्यम से चला सकते हैं।

5# वायरलेस कीबोर्ड


वायरलेस कीबोर्ड वह कीबोर्ड होता है जिसको कंप्यूटर के साथ है जोड़ने के लिए किसी तार की आवश्यकता नहीं होती यह बिना तार के ही आपके कंप्यूटर से जुड़ जाता है यह स्टैंडर्ड कीबोर्ड का ही एक प्रकार होता है।

6# एरगोनॉमिक कीबोर्ड


यह कीबोर्ड कुछ इस तरह से बनाया जाता है जिससे कि हाथ को अच्छे से कीबोर्ड के ऊपर रखा जा सके या आसानी से कंट्रोल किया जा सके बहुत से कीबोर्ड दो भागों में भी बंटे होते हैं एक बार एक हाथ के माध्यम से कंट्रोल किया जाता है और दूसरा भाग दूसरे हाथ से कंट्रोल किया जाता है।

7# मैकेनिकल कीबोर्ड


मैकेनिकल कीबोर्ड वह कीबोर्ड होता है, जो कि हर बटन के लिए एक अलग मैकेनिकल पुर्जा इस्तेमाल करता है, जब आप कीबोर्ड पर कुछ टाइप करते हैं, और टक टक की जो आवाज निकलती है, वह मैकेनिकल कीबोर्ड में सबसे ज्यादा निकलती है, क्योंकि इस कीबोर्ड में एक फिजिकल पुर्जा काम करता है, जो ध्वनि उत्पन्न करता है।

8# टचपैड


अगर किसी डिवाइस में जगह बहुत कम है, और फिजिकल कीबोर्ड नहीं दिया जा सकता, तो ऐसे में टचपैड के साथ ही एक कीबोर्ड दिया जाता है, जैसे कि कुछ छोटे लैपटॉप में टचपैड के ऊपर ही नंबर बटन होती है।

Apple के कीबोर्ड में कितने बटन होते है?


यदि बात की जाये दुनिया के सबसे बड़े कंपनी एप्पल की तो एप्पल के जितने भी कीबोर्ड है उसमे अलग अलग टाइप के बटन होते है जैसे की। 
  • Apple के जिस कीबोर्ड में Numeric Keypad होते है उस टाइप के कीबोर्ड में कुल 109 बटन Keys होते है। 
  • एप्पल के Wireless Keyboard में कुल 78 बटन होते है।
  • Apple की Macbook Air लैपटॉप में कुल 78 बटन है।

कीबोर्ड में Function Keys कितने होते है?


आजके डेट में जितने भी कीबोर्ड मार्किट में मिलता है उसमे F1 से लेकर F12 तक का function keys होते है यानि कुल 12 function keys होते है। लेकिन कुछ कीबोर्ड है जिसमे F1 से F24 तक का function keys होते है, लेकिन उस टाइप के कीबोर्ड इंडिया में न के बराबर उपयोग किया जाता है।

यदि बात की जाये ज्यादातर Apple Desktop कीबोर्ड की तो उसमे कुल 19 function keys होते है F1 से F19 तक। 

कीबोर्ड के Numeric Keypad में कितने बटन होते है?


ज्यादातर डेस्कटॉप कीबोर्ड के राइट साइड में जो बटन होते है उनको Numeric Keypad, ज्यादातर कीबोर्ड में कुल 17 Numeric Keypad होते है कुछ कुछ 16 भी होते है।

लेकिन बात की जाये एप्पल कीबोर्ड की तो उसमे लगभग 18 बटन Keys होते है।

कीबोर्ड के बारे में कुछ रोचक तथ्य

  1. QWERTY कीबोर्ड जो कि हम आज के समय में इस्तेमाल करते हैं, वह अट्ठारह सौ सत्तर में बनाया गया था, क्योंकि उस समय कीबोर्ड में बटन A से Z तक बिल्कुल एक रेखा में होती थी, जिससे कि लोग बहुत स्पीड में टाइप करते थे और उस समय के लोहे के कीबोर्ड खराब हो जाते थे, इसलिए बटने इधर-उधर की गई जिससे कि लोगों की स्पीड घटाई जा सके।
  2. Typewriter वह सबसे लंबा शब्द है जो कि कीबोर्ड की QWERTY रेखा में टाइप किया जा सकता है।
  3. Barbara Blackburn उस शख्स का नाम है, जिन्होंने अब तक दुनिया की सबसे स्पीड में टाइपिंग की है इन्होंने 212 वर्ड्स पर मिनिट पर टाइप किया था।
  4. Dvorak Simplified कीबोर्ड में बट ने कुछ सीधी रेखा में होती है जिससे कि जल्दी टाइप किया जा सके लेकिन यह विश्व में अधिक प्रचलित न हो सका।
  5. Bob Taylor जब नासा में काम करते थे तो उन्होंने दुनिया का सबसे प्रथम कंप्यूटर कीबोर्ड बनाया था यह 1964 का दौर था।
  6. Ctrl+Alt+Delete जिससे कि आज के समय में टास्क मैनेजर को खोला जाता है इसे सर्वप्रथम कंप्यूटर कोर्स स्टार्ट करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था।
  7. Kana नाम की कुछ बटन जापानी कीबोर्ड में देखने को मिलती है, जो कि कुछ अलग प्रकार के जापानी अक्षरों को टाइप करने के लिए होती हैं।
  8. कंप्यूटर की विंडो बटन एक मोडीफायर के रूप में भी काम करती है जिससे कि दूसरी बटनो को मॉडिफाई किया जा सकता है और एक शॉर्टकट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  9. दुनिया के कई देशों में कुछ अलग तरह के कीबोर्ड देखने को मिलते हैं, जैसे कि जापानी गोल कीबोर्ड और दो हाथों के लिए बीच से कटा हुआ कीबोर्ड।
  10. जब फिजिकल मेकनिज्म वाले कीबोर्ड आए तो उस समय में स्विफ्ट और कैपस्लॉक जैसी बटनो को कोई नाम नहीं दिया गया था, इसलिए यह बटने बेनामी बटनो की तरह भी इस्तेमाल की जाती थी, जैसे कि आज अगर आप टाइपराइटर में टाइप करते हैं तो आप देखते होंगे कि शब्द को आगे सरकार ने के लिए कुछ बटने होती हैं जिनका कोई नाम नहीं होता है।

कीबोर्ड से जुड़े कुछ - FAQs;


कीबोर्ड में F1 से F12 तक के Keys को कौन सी Keys कही जाती है?


कीबोर्ड के F1 से F12 तक के Keys को function keys कहा जाता है। 

कीबोर्ड का आविष्कार किसने किया था?


कीबोर्ड का आविष्कार की अगर बात की जाये तो सबसे पहला कीबोर्ड का आविष्कार क्रिस्टोफर लैथम शोलेज ने किया था।

कीबोर्ड में कितने Number Keys होते है?


लगभग सभी कंप्यूटर कीबोर्ड में 1 से लेकर 0 तक कुल 10 नंबर के या बटन होते है।

यह भी पढ़े...

आज अपने क्या सीखा?


दोस्तों कैसा लगा आपको आज का यह आर्टिकल, इस आर्टिकल में हमने देखा कि कीबोर्ड के बटन कितने होते हैं? कीबोर्ड के प्रकार और कीबोर्ड के बटनो के प्रकार के बारे में भी जानकारी ली है, साथ ही साथ यहां पर हमने कीबोर्ड के बारे में बहुत से रोचक तथ्यों को भी देखा है,आशा करता हूं कि आपको आर्टिकल पसंद आया होगा और दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी, दोस्तों अगर आपको जानकारी अच्छी लगी है, तो इसे अपने करीबी साथियों के साथ साझा करना बिल्कुल भी ना भूले मिलते हैं किसी नए आर्टिकल में नई जानकारी के साथ।

COMMENTS

BLOGGER
Name

Aadhaar,14,Affiliate Marketing,2,Android,151,AntiVirus,10,Aviskar & Khoj,46,Banking,10,Blogger Tips,71,Computer,189,Cricket,13,Design,2,Domain,4,Education,20,Facebook,70,Festival,6,Full Form in Hindi,33,Game,13,Gmail,23,Google,12,Hacking,1,Hardware,2,Hindi Review,6,Instagram Tips,7,Internet,130,Jio Phone,5,Make Money,24,Media Player,3,Microsoft Office,25,Mobile Operators,25,Motivational,2,MS Excel,10,MS Word,20,Operating System,7,PDF File,19,Photo Edit,37,Photoshop,11,Rochak Gyan,49,SEO,5,Software,43,Tech Gyan,74,Telegram,4,Template,2,Tips & Tricks,255,Top Website,11,Twitter Tips,1,Video Editing,18,Web Browser,14,Whatsapp Tips,37,Widget,12,Windows,47,Windows 10,36,Windows 11,2,Youtube,30,
ltr
item
My Hindi Tricks: कीबोर्ड के बटन कितने होते हैं?
कीबोर्ड के बटन कितने होते हैं?
कीबोर्ड के बटन कितने होते हैं? KeyBoard me button kitne hote hai? कीबोर्ड में function keys कितने होते है? कीबोर्ड में नंबर keys कितने होते है?
https://blogger.googleusercontent.com/img/a/AVvXsEheDMgkK9cxY76SftZE9c3IvQZlTF8Uh80wez1Nm3dgQotVCmqUkcbTCeUjCIXDXuwooqvABpTKPEnwK8Fakdo1dv67uU5SMD8k_laHAG-QqsbVHLb4MK8uuVUJfvrd9qp0quWSy_gjFf9ZmkT3gbdJh7L4dSU4yEovoW0srKPYTYt4poXw6m3mQhJW=w606-h396
https://blogger.googleusercontent.com/img/a/AVvXsEheDMgkK9cxY76SftZE9c3IvQZlTF8Uh80wez1Nm3dgQotVCmqUkcbTCeUjCIXDXuwooqvABpTKPEnwK8Fakdo1dv67uU5SMD8k_laHAG-QqsbVHLb4MK8uuVUJfvrd9qp0quWSy_gjFf9ZmkT3gbdJh7L4dSU4yEovoW0srKPYTYt4poXw6m3mQhJW=s72-w606-c-h396
My Hindi Tricks
https://www.myhinditricks.com/2023/04/keyboard-ke-kitne-button-hote-hai.html
https://www.myhinditricks.com/
https://www.myhinditricks.com/
https://www.myhinditricks.com/2023/04/keyboard-ke-kitne-button-hote-hai.html
true
3284777665229241284
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content