Loading ...
Copied!

जन्म प्रमाण पत्र कैसे निकाले? Date of Birth Certificate Kaise Nikale?

जन्म प्रमाण पत्र कैसे निकाले? Date of Birth Certificate Kaise Nikale? जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करे? जन्म प्रमाण पत्र कहा से निकाले?
नमस्कार दोस्तों, कैसे हैं आप लोग, आज के इस आर्टिकल के जरिए हम जानेंगे कि जन्म प्रमाण पत्र कैसे निकाले (Date of Birth Certificate Kaise Nikale)?

अगर आपके घर में भी किसी नवजात बच्चे का जन्म हुआ है, तो आपको बच्चे के जन्म के 21 दिन के भीतर ही बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवा लेना चाहिए, और अगर आपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवा लिया है और अब यह जानना चाहते हैं कि जन्म प्रमाण पत्र कैसे निकलता है, तो हमारा यह आर्टिकल आपके बहुत ही काम आने वाला है, इसलिए आर्टिकल को आखिर तक ध्यान से पढ़िएगा।

इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको बहुत ही आनंद आएगा, तो चलिए दोस्तों वक्त बर्बाद ना करते हुए आर्टिकल को जल्दी से जल्दी शुरू करते हैं और जान लेते हैं कि बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र कैसे निकालते हैं (जन्म प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें), उम्मीद करता हूं कि आपको हमारा यह आर्टिकल अवश्य पसंद आएगा।

जन्म-प्रमाण-पत्र-कैसे-निकाले

दोस्तों आपको तो पता ही है कि जन्म प्रमाण पत्र एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है, इसमें बच्चे का नाम, बच्चे के माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, जन्म का स्थान दर्ज होता है, जन्म प्रमाण पत्र के बिना किसी भी बच्चे का स्कूल में दाखिला भी नहीं होता है, और इसके बाद ही बच्चे का आधार कार्ड बन पता है, राशन कार्ड में भी इसी की सहायता से बच्चे का नाम जुड़ता है, प्राइवेट या सरकारी के कामों में भी जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ती है।

अगर बच्चे का जन्म शहर के किसी अस्पताल में हुआ है तो उसका जन्म प्रमाण पत्र आपको शहर की नगर पालिका में मिलेगा, और अगर बच्चे का जन्म गांव में हुआ है तो जन्म प्रमाण पत्र आपको गांव के अटल सेवा केंद्र या पंचायत के जरिए मिल जाएगा।

अगर आप बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन तरीके से डाउनलोड करना चाहते हैं तो आर्टिकल को ध्यान से पढ़िएगा, हम आपको इसके बारे में अच्छे से जानकारी प्रदान करेंगे, कभी-कभी ऐसा होता है कि आपने बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया हुआ होता है।

सारी प्रक्रिया पूर्ण होती है लेकिन काफी समय गुजर जाने के बाद भी बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र आपके घर तक नहीं पहुंचता है, लेकिन अब आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है, आप घर बैठे-बैठे बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं, इसके लिए आपको सिर्फ अपने मोबाइल या कंप्यूटर की आवश्यकता होगी।

जन्म प्रमाण पत्र कैसे निकाले - How To Download Birth Certificate in HIndi


अगर आप बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र कैसे निकाले / जन्म प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करेंइसके बारे में जानने के इच्छुक हैं, तो हमारे द्वारा इसके बारे में नीचे बताई गई पूरी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करके, आप जन्म प्रमाण पत्र बड़ी ही आसानी से निकाल सकते हैं।

जन्म प्रमाण पत्र निकालने के लिए दो तरीके हैं, पहले तरीके में आप Pehchan एप्लीकेशन की Website से जन्म प्रमाण पत्र निकाल सकते हैं, और दूसरे तरीके में आप Pehchan App का प्रयोग करके जन्म प्रमाण पत्र निकाल सकते हैं, आज मैं आपको Pehchan App की सहायता से जन्म प्रमाण पत्र निकालना सिखाऊंगा, दोस्तों आपकी जानकरी के लिए बता दूं कि यह एप्लीकेशन राजस्थान राज्य में रहने वाले लोगों के लिए ही है।

ध्यान रहे कि जन्म प्रमाण पत्र निकालने से पहले आपने जिस नंबर से जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था, आपको उस नंबर की आवश्यकता होगी, क्योंकि उस मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP), आपको उसे वेरीफाई करवाना होता है, जन्म प्रमाण पत्र निकालने / डाउनलोड करने के लिए प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है -

STEP 1. पहचान एप को डाउनलोड करे


Mobile से Birth Certificate डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले तो आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Pehchan एप्लीकेशन को डाउनलोड करना है, आप Pehchan App को सीधे यहां क्लिक करके भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Pehchan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

STEP 2. पहचान ऐप को ओपन करे


पहचान एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के बाद आपको इसे ओपन करना होगा।

STEP 3. Download Certificate पर क्लिक करे


होम पेज पर आपको नीचे फोटो में दिखा रखी, जैसी विंडो दिखाई देगी, आपको 'Download Certificate' के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

STEP 4. Birth को सेलेक्ट करे और जो मांग रहा है वो भरे


फिर आपके सामने नीचे दिखा रखा है, ऐसा पेज ओपन हो जाएगा, अब आपको यहां सबसे पहले 'Birth' का ऑप्शन सिलेक्ट करना है, क्योंकि हम Birth Certificate डाउनलोड करने वाले हैं तो Birth के ऑप्शन को ही चुनेंगे।

उसके बाद आप जन्म प्रमाण पत्र को 'Mobile No.' या 'Registration' किसके जरिए डाउनलोड करेंगे, उसे चुन लेना है।

अब आपको जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करते समय जो रजिस्ट्रेशन नंबर मिला था उसे दर्ज कर देना है, और अगर आपने ऊपर मोबाइल नंबर को सेलेक्ट किया है तो मोबाइल नंबर को दर्ज कर देना है।

उसके बाद आपको Captcha Code भरना होगा।

मांगी गई सारी जानकारी भरने के बाद अब आपको 'Search' के बटन पर क्लिक कर देना है।

STEP 5. जन्म प्रमाण पत्र सेलेक्ट करके OTP पर क्लिक करे


थोड़ी सी प्रोसेसिंग होने के बाद आपके सामने वह सभी जन्म प्रमाण पत्र आ जाएंगे जिनमें आपका मोबाइल नंबर Linked हैं, अब आपको जिस भी जन्म प्रमाण पत्र को डाउनलोड करना है, उसे सिलेक्ट करके 'OTP" प्राप्त करें' पर क्लिक कर देना है।

STEP 6 . डाउनलोड पर क्लिक करे


अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करके 'Download' के बटन पर क्लिक कर दें।



अब आपका जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) डाउनलोड हो जाएगा, इसे ओपन करने के लिए किसी भी एक ब्राउज़र को सेलेक्ट कर लेना है, जन्म प्रमाण पत्र आपके ब्राउज़र में ओपन होगा, तब वहां पर आपको 'Print' का एक आइकन दिखेगा, उस पर क्लिक करके आप जन्म प्रमाण पत्र का प्रिंट निकलवा सकते हैं।
 

जन्म प्रमाण पत्र को डाउनलोड करने के अलग अलग स्टेट के आधिकारिक वेबसाइट

राज्य का नाम आधिकारिक वेबसाइट
हरियाणाhttps://saralharyana.gov.in
उत्तर प्रदेशhttps://edistrict.up.gov.in/edistrictup/
दिल्लीhttps://www.ndmc.gov.in
राजस्थानhttps://pehchan.raj.nic.in/pehchan4/Mainpage.aspx
हिमाचल प्रदेशhttps://edistrict.hp.gov.in//
कर्नाटकhttps://ejanma.karnataka.gov.in
त्रिपुराhttps://edistrict.tripura.gov.in
पश्चिम बंगालhttps://edistrict.wb.gov.in/PACE/login.do

दोस्तों अब हम आपको कुछ राज्यों की आधिकारिक वेबसाइट बताने वाले हैं जिनसे आप उस राज्य में जन्म लेने वाले बच्चे या किसी का भी जन्म प्रमाण पत्र बड़ी आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे -

जन्म प्रमाण पत्र कैसे निकाले वीडियो में सीखे;-

Date of Birth Certificate Kaise Nikale - FAQs;-


UP के जन्म प्रमाण पत्र कैसे निकाले?


यदि आप UP से है और आप अपना या किसी और के जन्म प्रमाण पत्र निकलना चाहते है तो बहुत आसान है निकलना, बस आपको https://edistrict.up.gov.in/edistrictup/ इस वेबसाइट में जाना है अपना मोबाइल नंबर या Registration No को डालना है, आपके फ़ोन में OTP आएगा उसको डालना है और डाउनलोड करना है।

हरियाणा का जन्म प्रमाण पत्र कैसे निकाले?


यदि आप हरियाणा से है और आपको ऑनलाइन अपने फ़ोन से जन्म प्रमाण पत्र निकलना है तो आपको सबसे पहले "https://saralharyana.gov.in" इस वेबसाइट पर जाना है उसके बाद Registration No या फ़ोन नंबर डालना है OTP डालना है और डाउनलोड करना है।

जन्म प्रमाण पत्र के पीडीऍफ़ डाउनलोड कैसे करे?


यदि आप अपने लिए जन्म प्रमाण पत्र के पीडीऍफ़ डाउनलोड करना चाहते है तो ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है इसके लिए आपको अपने स्टेट के Date of Birth Certificate डाउनलोड करने वाला वेबसाइट पर जाना है और अपना मोबाइल या जो जो मांगता है वो डाले उसके बाद डाउनलोड करे।

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में क्या क्या लगता है?

  • जन्म होने वाले बच्चे के माता पिता का आधार कार्ड।
  • यदि बच्चे का जन्म घर पर हुआ है तो ऐसी स्थिति में हलफनामा आवश्यक हैI
  • जिस अस्पताल में बच्चे का जन्म हुआ है उस अस्पताल से प्राप्त होने वाली रसीद भी लगेगाI
  • माता या पिता में से किसी एक का अपने राज्ये का मूल निवासी प्रमाण पत्र लगेगा।
  • पिता या माता का मोबाइल नंबर भी लगेगा।

जन्म प्रमाण पत्र कितने दिन में बन जाता है?


जन्म प्रमाण पत्र बनने में अलग अलग राज्ये का अलग अलग समय लगता है जैसे की बिहार में 7 से 21 दिन का समय लगता है। 

यह भी पढ़े...

आज हमने क्या सीखा?


तो दोस्तों कैसा लगा आपको हमारा यह आर्टिकल, इस आर्टिकल में हमने जाना कि जन्म प्रमाण पत्र कैसे निकाले (Date of Birth Certificate Kaise Nikale)? उम्मीद करता हूं कि आप जन्म प्रमाण पत्र कैसे निकाले मोबाइल से के बारे में अच्छे से समझ गए होंगे और आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद भी आया होगा।

दोस्तों हमारी हमेशा से यही कोशिश रहती है कि हम आपके समक्ष संपूर्ण और सही जानकारी विस्तारपूर्वक तरीके से पेश करें, और आप जो जानकारी जानने के लिए हमारे आर्टिकल में आए हैं, वह जानकारी आपको प्राप्त हो सके।

अगर आपको अब भी कुछ समझ नहीं आया है, या आप कोई और जानकारी प्राप्त जानना चाहते हैं, तो आप आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमसे जरूर पूछें, हम आपके कमेंट का जवाब जल्द ही देंगे।

और अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा है, तो इसे अपने दोस्तों और करीबियों के साथ शेयर जरूर करिएगा, आज के लिए इतना बहुत है, जल्द ही मिलते हैं किसी नए आर्टिकल में नए विषय के साथ।

COMMENTS

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content