Loading ...

Million, Billion & Trillion Meaning in Hindi? मिलियन, बिलियन, ट्रिलियन मतलब हिंदी?

Million, Billion & Trillion meaning in hindi! मिलियन का meaning क्या है! बिलियन में कितने जीरो होते है? ट्रिलियन कितना बड़ा होता है?
क्या आपको पता है की मिलियन, बिलियन, ट्रिलियन का मतलब क्या होता है (Million Meaning in Hindi, , Billion Meaning in Hindi, , Trillion Meaning in Hindi). आज के दौर हम में से बहुत सारे लोगो को ये पता ही नही होता मिलियन, बिलियन,और ट्रिलियन क्या होते है और इसको हिंदी में क्या कहते है।

भारत में अधिकतर लोग हिंदी भाषी होते है और स्टेट बोर्ड से पढ़े होते हैं। और हमे बचपन से स्कूलों में कुछ आंकड़े सिखाए जाते है जैसे इकाई, दहाई, सैंकड़ा, हजार, एक लाख, एक करोड़,100 करोड़ आदि। इन आंकड़ों से हम सभी वाकिफ है पर जब हमारे पास मिलियन, बिलियन और ट्रिलियन जैसे शब्द आते हैं तो हम सोचने लगते है की आखिर इस मिलियन, बिलियन, ट्रिलियन का मतलब क्या होता है।

जब आप फेसबुक और यूट्यूब में फॉलोअर्स और व्यूज को देखते हैं तो वहां इनकी संख्या लाख और करोड़ में न होकर Million, Billion तथा Trillion में होता है। यह देखकर कई लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। तो इसी बात को ध्यान में रखते हुए मैंने आज का यह पोस्ट लिखा। आज इस पोस्ट में हम आपको बतायेंगे की Million, Billion, Trillion का हिंदी अर्थ क्या है (Meaning of Million, Billion and Trillion in Hindi), साथ ही आप जानेंगे की मिलियन, बिलियन, और ट्रिलियन (million billion trillion) में क्या अंतर होता है। तो चालिए शुरू करते हैं।

million, billion and trillion meaning in hindi

Million, Billion and Trillion Meaning in Hindi (मिलियन, बिलियन, ट्रिलियन का क्या मतलब है?)


भारतीय संख्या प्रणाली में एक से नौ तथा एक शून्य मिलाकर कुल दस अंक होते हैं। इनका इस्तेमाल करके प्रत्येक छोटी सी लेकर बड़ी संख्या बन सकती है। एक के ऊपर एक शून्य लिखने से 10, दो शून्य लिखने से सौ, और तीन शून्य लिखने से हजार होते हैं, और यह क्रम इसी तरह बढ़ता है।

गणितीय शब्दों में, यदि हम इन संख्याओं को Power के रूप में व्यक्त करते हैं, तो दस का अर्थ दस की पावर एक (101) है, सौ का अर्थ है दस की पावर दो, या दस का वर्ग (102), हजार का अर्थ है दस की पावर तीन (103). इस प्रकार हम हजारों, लाखों, करोड़ों और अरबों की संख्या आसानी से पहचान सकते हैं।

यदि हम आँकड़ों में लिखते हैं-

  • एक लाख एक के पीछे पांच शून्य हैं। इसका मतलब 1,00,000 है या 105 है
  • एक करोड़ का मतलब एक के पीछे सात शून्य 10000000 या 107 है
  • इसी तरह एक सौ करोड़ एक अरब होता है।
हम दैनिक आधार पर एक अरब तक का उपयोग करते हैं। लेकिन इसके बाद भी एक शून्य बढ़ने पर दस अरब, खरब, दस खरब, नील, पद्म, शंख, महाशंख आदि होते हैं।
  • खरब = दस अरब = हज़ार करोड़। खरब का अर्थ है 1 के बाद 11 शून्य। यानी 1011.
  • निखरब = दस खरब = एक सौ अरब। निखरब का अर्थ है 1 के बाद 12 शून्य। यानी 1012.
  • नील = हजार अरब, नील का अर्थ है 10 के पीछे 13 शून्य। यानी 1013, इसी तरह दस नील के लिए 1 के पीछे 14 शून्य होंगे
  •  पद्म = सौ नील यानी 10 के पीछे 15 शून्य यानी 1015, इसी तरह 10 पद्म के लिए 10 पर 16 शून्य होंगे
  • शंख = सौ पद्म यानी 10 के पीछे 17 शून्य या 1017. और दस शंख के लिए 10 के पीछे 18 शून्य होंगे।
  • महासंख = सौ शंख, यानी 1 के पीछे 19 शून्य होंगे, यानी 1019
भारतीय अंक लेखन के अनुसार, खरब को 1,00,00,00,000,00 के रूप में लिखा गया है। जबकि महासंख को 1,00,00,00,00,00,00,00,00,000 के रूप में आंकड़ों में लिखा गया है।

पश्चिमी देश आज अंतरराष्ट्रीय नंबर प्रणाली का पालन करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय संख्या प्रणाली में प्रमुख संख्याएँ मिलियन, बिलियन, ट्रिलियन, क्वाड्रिलियन इत्यादि होते हैं। इसके अलावा, पश्चिमी देशों में संख्या लेखन प्रणाली (Number writing system) भारतीय प्रणाली से अलग है।

Million meaning in Hindi? मिलियन कितने होते है?


1 मिलियन = 10 लाख होते है और 5 मिलियन= 50 लाख होते है। दोस्तो आप इससे अंदाजा लगा सकते है की आजकल बहुत सारे इनफ्लुएंसर सोशल मीडिया पर कहते है मेरे 1 मिलियन fan है या 10 मिलियन Fan है। उम्मीद करता हु अब आपको कोई कन्फ्यूजन नहीं होगा। जैसे कोई अगर कहता है उसके 1 मिलियन Fan है तो इसका मतलब है उसके दस लाख fan है और कोई अगर कहता है उसके दस मिलियन fan है तो दोस्तों आपको 10 लाख *10 = 1 करोड़ उसके Fan है।
  • 1 Million = 10 लाख
  • 5 Million = 50 लाख
  • 10 Million = 1 करोड़
  • 50 Million = 5करोड़
  • 100 Million = 10 करोड़
मिलियन को अंक में लिखने पर 1 के पीछे 6 शून्य होता है। आप 1 मिलियन को 106 भी लिख सकते हैं।

Billion meaning in Hindi? बिलियन (Billion) में कितने होते है?


मिलियन के बाद हम क्रमांक में आगे बढ़ेंगे तो बिलियन बड़ी इकाई है जिसे हिंदी में 1 अरब कहेंगे। दूसरे शब्दों में इसे 100 करोड़ भी कह सकते है। दोस्तो, बिलियन हमेशा बड़े आंकड़ों को दर्शाने के लिए बोला जाता है जैसे हमारे देश के किसी उद्योगपति की संपत्ति 100 बिलियन डॉलर है। तो दोस्तो, आप आसान भाषा में समझ सकते है यहां बिलियन का मतलब अरब से है। अब मैं आपको नीचे एक साथ उदाहरण के साथ बता रहा हूं।
  • 1 बिलियन= 1 अरब (100 करोड़)
  • 5 बिलियन= 5 अरब (500 करोड़)
  • 10 बिलियन= 10 अरब (1000 करोड़)
  • 50 बिलियन= 50 अरब (5000 करोड़)
  • 100 बिलियन=100 अरब(1000 करोड़)
बिलियन को अंक में लिखने पर 1 के पीछे 9 शून्य होता है। यानी 1 बिलियन = 1,000,000,000 = 109

Trillion Meaning in Hindi - ट्रिलियन (Trillion) में कितने होते है?


1 ट्रिलियन = 1000 बिलियन, दूसरे शब्दों में एक ट्रिलियन = 10 खरब होता है। बिलियन के बाद क्रमांक में ट्रिलियन बड़ी इकाई है, जिसका उपयोग नार्मल बोलचाल की भाषा में कम ही होता है। ट्रिलियन शब्द का उपयोग अधिकतर हमारी सरकार द्वारा किया जाता है और आपकी जानकारी के लिए बता दूं ट्रिलियन इतनी बड़ी इकाई है की अभी तक यूट्यूब पर किसी के सब्सक्राइबर्स या फॉलोअर्स ट्रिलियन में नहीं है।

कुछ उदाहरण के साथ ट्रिलियन को समझने की कोशिश करते है।
  • 1 Trillion = 10 खरब
  • 5 Trillion = 50 खरब
  • 10 Trillion= 100 खरब
  • 50 Trillion= 500 खरब
  • 100 Trillion = 1000 खरब
1 ट्रिलियन = 1,000,000,000,000 = 1012 यानि 1 के पीछे 12 शून्य की संख्या है।

मिलियन, बिलियन, ट्रिलियन में अंतर क्या है?


आज जब स्कूलों में पढ़ाई की बात करें तो हमारे लिए Indian Number System भी जरूरी है। और International Number System भी पढ़ना जरूरी है।

भारतीय संख्या प्रणाली और अंतर्राष्ट्रीय संख्या प्रणाली में संख्या लिखने की अलग-अलग विधियाँ भी हैं।

उदाहरण के लिए एक मिलियन को भारतीय संख्या प्रणाली (Indian Number System) में 10,00,000 लिखा जाता है, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय संख्या प्रणाली (International Number System) में 1,000,000. यहां देखा जाय तो सिर्फ एक अल्प विराम (Comma) का अंतर है। इससे इसका अर्थ बदल जाता है लेकिन Value वही रहता है। तो आइए देखते हैं की Indian Number System और इंटरनेशनल नंबर सिस्टम में क्या अंतर है।

संख्या भारतीय संख्या प्रणाली अंतराष्ट्रीय संख्या प्रणाली
1 मिलियन 10,00,000 (दस लाख) 1,000,000 (1 बिलियन)
10 मिलियन 100,00,000 (1 करोड़ या सौ लाख) 10,000,000 (10 मिलियन)
1 बिलियन 1,00,00,00,000 (1अरब या 100 करोड़) 1,000,000,000 (1 बिलियन)
1 ट्रिलियन 10,00,00,00,00,000 (1000अरब) 1,000,000,000,000 (1 ट्रिलियन)

मिलियन बिलियन ट्रिलियन के कुछ - FAQs:


1 मिलियन में कितने लाख?


1 मिलियन में 10 लाख होता है।

1 ट्रिलियन बराबर कितना होता है?


ये तो पता है की 1 मिलियन का 10 लाख होता है, और 1000 मिलियन का 1 बिलियन होता है, लेकिन क्या आपको पता है 1 ट्रिलियन का कितना होता है? तो दोस्तों 1000 बिलियन बराबर 1 ट्रिलियन होता है। बाकि आप समाज गया होंगे।

1 बिलियन का मतलब क्या होता है?


यदि आपको कोई पूछे की 1 बिलियन में कितना मिलियन होता है तो उसका जवाब है 1 बिलियन में 1000 मिलियन होता है। यानि की 1 Billion = 1000 Million.

500 million meaning in Hindi


क्या आपको पता है 500 मिलियन में कितना होता है, तो दोस्तों 500 मिलियन = 50 crore होता है

10 million meaning in Hindi


यदि आपको यह जानना है की 10 मिलियन में कितना होता है तो 10 मिलियन = 1 crore होता है

20 मिलियन कितना हैं? 


तो आपको पता है की 1 मिलियन मे 10 लाख होते है तो 10 मिलियन मे 1 करोड़ होते है और 20 मिलियन के 2 करोड़ होते hai

यह भी पढ़े...

आज हमने क्या सीखा?


मैं उम्मीद करता हु आप जान गए होंगे कि मिलियन क्या होता है, बिलियन क्या होता है, और ट्रिलियन क्या होता। आसान भाषा में कहा जाए तो एक मिलियन में 10 लाख होते है, 1 बिलियन में 1 अरब (100 करोड़) और एक ट्रिलियन मैं 10 खरब होते हैं। 

आशा करता हु इस आर्टिकल की मदद से आप अंग्रेजी इकाई को हिंदी इकाई में आसानी से बदलना भी सीख गए होंगे। यदि आपको इस पोस्ट से मदद मिली हो तो इसे अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें। यदि आपके पास इस पोस्ट से जुड़ा कोई भी सवाल है तो हमें कॉमेंट करके बताएं। हम जितना जल्दी हो सके आपके सवालों का जवाब देने का प्रयास करेंगे।

COMMENTS

BLOGGER
Name

Aadhaar,13,Affiliate Marketing,2,Android,151,AntiVirus,10,Aviskar & Khoj,46,Banking,10,Blogger Tips,71,Computer,187,Cricket,13,Design,2,Domain,4,Education,20,Facebook,70,Festival,6,Full Form in Hindi,33,Game,13,Gmail,23,Google,12,Hacking,1,Hardware,2,Hindi Review,6,Instagram Tips,7,Internet,132,Jio Phone,5,Make Money,24,Media Player,3,Microsoft Office,25,Mobile Operators,24,Motivational,2,MS Excel,10,MS Word,20,Operating System,7,PDF File,18,Photo Edit,35,Photoshop,11,Rochak Gyan,49,SEO,5,Software,43,Tech Gyan,75,Telegram,3,Template,2,Tips & Tricks,259,Top Website,11,Twitter Tips,1,Video Editing,18,Web Browser,13,Whatsapp Tips,37,Widget,12,Windows,47,Windows 10,35,Windows 11,2,Youtube,30,
ltr
item
My Hindi Tricks: Million, Billion & Trillion Meaning in Hindi? मिलियन, बिलियन, ट्रिलियन मतलब हिंदी?
Million, Billion & Trillion Meaning in Hindi? मिलियन, बिलियन, ट्रिलियन मतलब हिंदी?
Million, Billion & Trillion meaning in hindi! मिलियन का meaning क्या है! बिलियन में कितने जीरो होते है? ट्रिलियन कितना बड़ा होता है?
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhFdnCQSAcdoSGIYUv3XL3lh-maC3Z1ua-pOkf0ObRP5D-lLe5CtLqowxYVgYuzM_9nQfaeTcl5PzDrUn3utWRN8BZfOWf600G5Wa-dHRhsyzHnV1O4KxzWofqySYR1Gz1Rgtf89mcT1Ug/s16000/million%252C+billion%252Ctrillion+meaning+in+hindi.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhFdnCQSAcdoSGIYUv3XL3lh-maC3Z1ua-pOkf0ObRP5D-lLe5CtLqowxYVgYuzM_9nQfaeTcl5PzDrUn3utWRN8BZfOWf600G5Wa-dHRhsyzHnV1O4KxzWofqySYR1Gz1Rgtf89mcT1Ug/s72-c/million%252C+billion%252Ctrillion+meaning+in+hindi.jpg
My Hindi Tricks
https://www.myhinditricks.com/2021/05/million-billion-trillion-meaning-.html
https://www.myhinditricks.com/
https://www.myhinditricks.com/
https://www.myhinditricks.com/2021/05/million-billion-trillion-meaning-.html
true
3284777665229241284
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content