Loading ...

% Percentage Kaise Nikale? प्रतिशत निकालने का सही सूत्र क्या है?

Percentage Kaise Nikale? प्रतिशत कैसे निकाले? Percentage निकालने का Formula क्या हैं? प्रतिशत निकालने का सूत्र
क्या आपको प्रतिशत निकलना नहीं आता यदि नहीं अत तो इस आजके इस पोस्ट से सीखा सकते हो Percentage Kaise Nikale? प्रतिशत निकालने का सही सूत्र (formula) और तरीका क्या है?

दोस्तों गणित एक बहुत ही उलझा हुआ विषय है, अगर आप गणित की पढ़ाई कर रहे हैं तो हमेशा दिमाग चकराता होगा, अगर आप गणित को सही से समझ नहीं पाए हैं और आपको परसेंटेज निकालना नहीं आता है तो इस आर्टिकल में मैं आपको समझाऊंगा कि प्रतिशत कैसे निकाला जाता है।

दोस्तों कई बार हमें क्लास में पढ़ाई गई बातें समझ नहीं आती, जिन लोगों को क्लास में प्रतिशत का टॉपिक समझ नहीं आया था यह आर्टिकल स्पेशल उन्हीं लोगों के लिए है, इस आर्टिकल में मैं आपको परसेंटेज से जुड़ी हुई सारी जानकारियां हिंदी में दूंगा।

दोस्तों प्रतिशत निकालना बहुत ही आसान होता है लेकिन यह आपको तब तक मुश्किल लगेगा जब तक आप इसको सही क्रम में नहीं समझेंगे, एक बार अगर आपको परसेंटेज निकालने का सही तरीका आ गया तो यह आपको लाइफ टाइम बहुत कम आने वाला है, अगर आप इस आर्टिकल को सही से समझेंगे तो आपको प्रतिशत निकालने में कभी कोई समस्या नहीं आएगी और आप किसी भी कॉम्प्लिकेटेड प्रतिशत वाले सवाल को चुटकियों में सॉल्व कर पाएंगे।

आइए दोस्तों आर्टिकल को शुरू कर लेते हैं और प्रतिशत के बारे में पूरी जानकारी लेते हैं, यहां मैं आपको बताऊंगा कि प्रतिशत क्या होता है? प्रतिशत का यूज कहां किया जाता है? इसी के साथ साथ हम बात करेंगे की प्रतिशत को भिन्न में कैसे बदला जाता है? जानकारी सही से समझने के लिए आर्टिकल में आखिर तक जरूर जुड़े रहिए।

Percentage-Kaise-Nikale

प्रतिशत (Percentage) क्या होता है?


दोस्तों जैसा कि आप प्रतिशत शब्द को देख कर ही समझ सकते हैं कि प्रतिशत दो शब्दों के मेल से बना हुआ शब्द है,

पहला शब्द है प्रति जिसका अर्थ है प्रत्येक और दूसरा शब्द सत् है जिसका अर्थ सैकड़ा या 100 की संख्या होती है।

दोस्तों हम प्रतिशत को % संकेत से सूचित करते हैं, यहां मैं आप को समझाने के लिए x का मान लूंगा इसका मतलब है कि x% का अर्थ प्रति सैकड़ा में x होता है, जिसे समझने के लिए हम x%=x/100 ऐसे लिख सकते हैं।

इसका मतलब है कि प्रतिशत एक ऐसी भिन्न संख्या है जिसका हर हमेशा 100 होता है, भिन्न के अंश को प्रतिशत कि हर कहा जाता है।

आइए दोस्तों एक उदाहरण देख लेते हैं मान लीजिए कि आपकी आए 100 रुपए है और आप अपनी आय का 45 परसेंट खर्च करते हैं, इसका मतलब है कि आप 100 में से ₹45 खर्च कर रहे हैं, अगर आपकी आए 1200 रुपए हो जाती है और आप का खर्च 45 परसेंट ही रहता है तो आप 45x12 यानी कि 540 खर्च कर रहे रहे हैं।

प्रतिशत का इस्तेमाल कहां होता है?


दोस्तों जब भी हमें आंकड़ों को एक दूसरे से कंपेयर करना हो तब हम प्रतिशत का इस्तेमाल करते हैं ताकि हम आसानी से पहचान कर सकें कि कौन सा नंबर बड़ा है और कौन सा नंबर छोटा है।

उदाहरण के लिए किन्ही दो स्टूडेंट्स के अलग-अलग विषयों में अलग-अलग नंबर आए हैं अगर हमें पहचान ना हो कि किसके नंबर ज्यादा है तो हम पहले तरीके से अंको का जोड़ करके गणना कर सकती हैं दूसरा तरीका और औपचारिक माने जाने वाला तरीका प्रतिशत निकालना है हम दोनों स्टूडेंट्स की अलग-अलग प्रतिशत निकालेंगे और प्रतिशत के हिसाब से जानेंगे कि किस स्टूडेंट के कितने परसेंट नंबर बनते हैं जैसे कि -

दो दोस्त मोहन और सोहन हैं, मोहन दे सभी पांच विषयों के कुल मिलाकर 450 अंक हासिल किए हैं, और सोहन ने इन्हीं पांच विषयों में 357 अंक हासिल किए हैं, अब अगर हमें प्रतिशत के रूप में देखना हो कि किसने कितने प्रतिशत अंक हासिल किए हैं तो हम कुल प्राप्त किए गए अंकों को 500 से भाग दे देंगे, क्युकी कुल 5 विषय है, जब हम कुल प्राप्त किए गए अंको को 500 से भाग देते हैं तो हमारे पास जो भी अंक आएंगे उनको 100 से गुनाह कर देना है।

जैसे कि - 450/500*100 = 90% और 350/500*100 = 70%

दोस्तों उदाहरण के लिए दिए गए आंकड़े काफी छोटे थे यह सिर्फ आपको समझाने के लिए था आप इस तरीके का इस्तेमाल करके अपने पेपर में आई नंबरों को परसेंटेज में कन्वर्ट कर सकते हैं लेकिन परसेंटेज का सही इस्तेमाल लंबी और चौड़ी गणनाओं को करने के लिए किया जाता है।

प्रतिशत को भिन्न में बदलना।


दोस्तों अगर आप प्रतिशत को भिन्न में बदलना चाहते हैं तो यह बहुत सिंपल है प्रतिशत को भिन्न में बदलना है तो सबसे पहले प्रतिशत वाली किसी भी संख्या को 100 से भाग कर देना है 100 सेवा करने के बाद उस दिन को हल करना होगा हल करने के बाद आपके सामने जो भी संख्या आएगी वही आपकी भिन्न हो जाएगी।

X% को भिन्न में बदलो?

Ans. X% = X/100 = X/100

22% को भिन्न में बदलो?

Ans. 22% = 22/100

=11/50

भिन्न को प्रतिशत में बदलना।


दोस्तों अगर आपके पास एक भिन्न संख्या है तो उसको प्रतिशत में बदलना भी काफी आसान है किसी भी भिन्न संख्या को 100 से गुणा कर देना है और 100 से गुणा करने के बाद जो भी संख्या प्राप्त होगी उसके आगे प्रतिशत का चिन्ह लगा देना है क्योंकि वही आपका प्रतिशत है।

X/Y को प्रतिशत में बदलो?

Ans. [ X/Y × 100 ]%

4/25 को प्रतिशत में बदलो?

Ans. [ 4/25×100 ]%

=16%

प्रतिशत को दशमलव में बदलना।


दोस्तों प्रतिशत को दशमलव में बदलना भी काफी आसान है जय यूं कहिए कि सबसे आसान है क्योंकि प्रतिशत को दशमलव में बदलने के लिए आपको दी गई संख्या को 100 से भाग कर देना है, फिर जो भी संख्या आएगी उसके आगे प्रतिशत का चिह्न लगा देना है।

X% को दशमलव में बदलो?

Ans. X% = X/100

25% को दशमलव में बदलो?

Ans. 25% = 25/100

= 0.25%
 

दशमलव को प्रतिशत में बदलना।


दशमलव को प्रतिशत में बदलने के लिए आपको बिल्कुल उल्टा करना है, आप दी गई संख्या को 100 से गुणा कर दीजिए जब आप 100 से गुणा करेंगे उसके बाद आपके सामने जो भी संख्या प्रकट होगी उसके आगे प्रतिशत का चिह्न लगा दीजिए।

0.25 को दशमलव में बदलो?

0.25 = 0.25×100

= 25%

प्रतिशत के सूत्र।


दोस्तों प्रतिशत निकालने का सूत्र केवल एक ही है लेकिन प्रतिशत के अंदर कई प्रकार की अलग चीजें भी होती है इसलिए आपको प्रतिशत के बहुत सारे सूत्र देखने को मिल जाते हैं आप नीचे सारणी देख सकते हैं।

प्रतिशत का मुख्य सूत्र:-

सूत्र ( formula ) = [ X% = X/100 ]

प्रतिशत के अन्य सूत्र:-

मान लो कोई संख्या X है और हमें उसका Y% है ज्ञात करना है तो-
  • सूत्र 1):- X का Y% = [ X×Y/100 ]
  • सूत्र 2):- X,Y का कितना प्रतिशत है = X/Y×100
  • सूत्र 3):- Y,X से कितना प्रतिशत अधिक है = Y-X/X×100
  • सूत्र 4):- Y,X से कितना प्रतिशत कम है = X-Y/X×100
  • सूत्र 5):- प्रतिशत वृद्धि = वृद्धि/ प्राराभिक मान × 100
  • सूत्र 6):- प्रतिशत कमी = कमी/प्राराभिक मान × 100
  • सूत्र 7):- X को R% बड़ाने पर, X/(1+R/100) प्राप्त होगा
  • सूत्र 8):- X को R% घटने पर, X/(1-R/100) प्राप्त होगा
  • सूत्र 9):- X में Y% की वर्धी होने पर नई संख्या ज्ञात करना = (100 + Y/100 × X )
  • सूत्र 10):- X का मान Y से R% अधिक है, तो Y का मान X से R% में कम है = ( R / 100 +R × 100 )%
  • सूत्र 11):- X का मान Y से R% कम है, तो Y का मान X से R% में अधिक है = ( R / 100-R × 100 )%

Percentage (प्रतिशत) कैसे निकाले।


दोस्तों जब आपने प्रतिशत के बारे में सब कुछ सीख लिया है तो आइए देख लेते हैं कि आप प्रतिशत कैसे निकाल सकते हैं प्रतिशत निकालना काफी आसान है और आप इसे केवल ऊपर दिए गए मुख्य सूत्र के माध्यम से ही निकाल पाएंगे।

सूत्र = प्राप्त किए हुए अंक × 100 ÷ कुल अंक

दोस्तों अगर आप अपने पेपर में मिले अंकों का प्रतिशत निकालना चाहते हैं तो आपको पेपर में जितने भी अंक मिले हैं उनको 100 से गुणा कर दीजिए और कुल कितने अंक मिल सकते हैं उस से भाग कर दीजिए।

Que:- अगर किसी को पेपर में 500 में से 450 अंक मिले तो कितने प्रतिशत अंक हुए?

Ans:- 
  1. सबसे पहले हम 450 को 100 से गुणा कर देंगे जब हम 450 को सोच से गुना करेंगे तो हमें 45000 आंसर में आएगा।
  2. इसके बाद 45,000 को 500 से भाग कर देना है क्योंकि पेपर 500 नंबर का था।
  3. अब हमें उत्तर के रूप में 90 प्राप्त होगा इसके आगे प्रतिशत लगाकर यह 90% हो जाता है यानी कि एग्जाम में 90% अंक हासिल किए गए हैं।
= 450*100/500

= 90%

प्रतिशत (Percentage) से नंबर कैसे निकले।


दोस्तों बहुत बार ऐसा होता है कि हमें प्रतिशत तो दिया गया होता है लेकिन हमें प्रतिशत की सहायता से नंबर ज्ञात करना होता है तो इस पॉइंट में मैं आपको प्रतिशत से नंबर कैसे पता करना है इस विषय में बताऊंगा।

जब आपको पता हो कि आपको पेपर में कितने पर्सेंट अंक आए हैं तो आप अपने अंको को x मान लीजिए।

अब पेपर में जो कुल अंक होते हैं यानी कि जितने नंबर का पेपर होता है उन अंकों को 100 से भाग कर दीजिए और जो भी रकम आएगी उसको अपने प्रतिशत वाली रकम से गुणा कर दीजिए।

आपको उत्तर मिल जाएगा।

Que:- मान लीजिए आपने 500 में से 90% अंक हासिल किए तो आपके कुल अंक क्या होंगे?

Ans:-
  1. सबसे पहले आप कुल अंकों को जो कि पंचों है को 100 से भाग करेंगे तो उत्तर में 5 प्राप्त होगा।
  2. अब अब आपको अपने परसेंटेज को 5 से मल्टिप्लाई कर देना है।
  3. जब आप 90 को 5 से गुणा करेंगे तो उत्तर में 450 प्राप्त होगा यानी कि आपके कुल अंक 450 होंगे।
= 500 ÷ 100 = 6

= 5 × 90

= 450

प्रतिशत निकालने का सही सूत्र  -FAQs;


Percentage किसे कहते हैं?


किसी आंकड़े को जब 100 द्वारा या 100 में कितना प्राप्त किया हैं तो उसे प्रतिशत कहा जाता है।

प्रतिशत कैसे निकलते है?


प्रतिशत निकालने के लिए सबसे पहले आपको मूल अंक से कुल अंक को भाग देना है उसके बाद 100 से गुणा करना है बस आपको अपना प्रतिशत मिल जायेगा।


यह भी पढ़े...

आज हमने क्या सीखा?


दोस्तों इस आर्टिकल में हमने सीखा Percentage कैसे निकाले और प्रतिशत से जुड़े बाकी चीजों के बारे में पूरी जानकारी ली है।

दोस्तों अगर आपको आर्टिकल में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें अगर आपको प्रतिशत निकालने में कोई परेशानी आ रही है तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं।

आशा करता हूं आपको आर्टिकल सही से समझ आया होगा मिलते हैं किसी नए आर्टिकल में नई टॉपिक के साथ।

COMMENTS

BLOGGER
Name

Aadhaar,13,Affiliate Marketing,2,Android,151,AntiVirus,10,Aviskar & Khoj,46,Banking,10,Blogger Tips,71,Computer,187,Cricket,13,Design,2,Domain,4,Education,20,Facebook,70,Festival,6,Full Form in Hindi,33,Game,13,Gmail,23,Google,12,Hacking,1,Hardware,2,Hindi Review,6,Instagram Tips,7,Internet,132,Jio Phone,5,Make Money,24,Media Player,3,Microsoft Office,25,Mobile Operators,24,Motivational,2,MS Excel,10,MS Word,20,Operating System,7,PDF File,18,Photo Edit,35,Photoshop,11,Rochak Gyan,49,SEO,5,Software,43,Tech Gyan,75,Telegram,3,Template,2,Tips & Tricks,259,Top Website,11,Twitter Tips,1,Video Editing,18,Web Browser,13,Whatsapp Tips,37,Widget,12,Windows,47,Windows 10,35,Windows 11,2,Youtube,30,
ltr
item
My Hindi Tricks: % Percentage Kaise Nikale? प्रतिशत निकालने का सही सूत्र क्या है?
% Percentage Kaise Nikale? प्रतिशत निकालने का सही सूत्र क्या है?
Percentage Kaise Nikale? प्रतिशत कैसे निकाले? Percentage निकालने का Formula क्या हैं? प्रतिशत निकालने का सूत्र
https://blogger.googleusercontent.com/img/a/AVvXsEjgczxnApUkNUByv5DIoEVXufMQvtdUtXxsF4wfK9YGAX8ITRxQE3eR5g_PsBXUQL5qc4ezwYSOqZrUF9BKLd3BnASh8SOE-gwfouG7O3K5Kvpn75y41x1gqpZplfC3K7E81Ad--Yq4CeALeikGN6QvGm9dmLN4Dk2iZ0okWEAz510mhGhrPzOJHuKb=w615-h413
https://blogger.googleusercontent.com/img/a/AVvXsEjgczxnApUkNUByv5DIoEVXufMQvtdUtXxsF4wfK9YGAX8ITRxQE3eR5g_PsBXUQL5qc4ezwYSOqZrUF9BKLd3BnASh8SOE-gwfouG7O3K5Kvpn75y41x1gqpZplfC3K7E81Ad--Yq4CeALeikGN6QvGm9dmLN4Dk2iZ0okWEAz510mhGhrPzOJHuKb=s72-w615-c-h413
My Hindi Tricks
https://www.myhinditricks.com/2021/12/percentage-kaise-nikale-in-hindi.html
https://www.myhinditricks.com/
https://www.myhinditricks.com/
https://www.myhinditricks.com/2021/12/percentage-kaise-nikale-in-hindi.html
true
3284777665229241284
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content