Loading ...

अंग्रेजी कैसे सीखे? इंग्लिश सिखने का सबसे आसान तरीका।

English कैसे सीखे, अंग्रेजी कैसे सीखे? इंग्लिश सीखना का कुछ बेस्ट तरीका हिंदी में
इस पोस्ट में सीखेंगे की English कैसे सीखे? या की इंग्लिश बोलना कैसे सीखे?। यदि आपको सही से अंग्रेज़ी सीखना है तो इस पोस्ट के हर एक पॉइंट को सही से फॉलो करे।

हम सभी इस तथ्य से पुरी तरह अवगत हैं कि आजकल अंग्रेजी का क्रेज बहुत बढ़ गया है। लगभग हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा English Medium से पढ़ाई करे और ज्यादा से ज्यादा अंग्रेजी सीखे

आपके पास चाहे कितनी भी Talent हो, लेकिन अगर आप अंग्रेजी नहीं बोलते हैं, तो आप एक अच्छी नौकरी के लिए Interview नहीं दे सकते। आपको यह पता होना चाहिए कि यदि आपका किसी multinational company में interview है, तो यह English में लिया जाता है।

इसके अलावा, English अब एक International language बन गई है। वर्तमान में ऐसे लोग हैं जो थोड़े कम talented हैं लेकिन अगर वे अंग्रेजी बोलना जानते हैं तो उन्हें दूसरों की नजरों में बहुत Brilliant माना जाता है। आज हम इस पोस्ट में बताने वाले हैं, की English कैसे सीखे? इंग्लिश बोलना कैसे सीखें? इंग्लिश में बात कैसे करें? यहां हम आपको कुछ तरीके भी बताएंगे जिससे आप आसानी से अंग्रेजी में बात कर सकते है।

कई लोग ऐसे हैं जिनके लिए अंग्रेजी पूरी तरह से नापसंद विषय है। ऐसे लोगों को अंग्रेजी सीखने और बोलने में बहुत कठिनाई होती है। व्याकरण लिखा और समझा जा सकता है लेकिन जब अंग्रेजी बोलने की बात आती है, तो वे शायद बोलने के बजाय चुप रहना पसंद करते हैं। खासकर जब Business की बात आती है, तो उनके लिए अंग्रेजी बोलना मुश्किल होता है।

english kaise sikhe

English कैसे सीखें? (How to learn English in Hindi)


नीचे English सीखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण Steps बताये गए हैं, जिससे आप बहुत कम समय में English सीख सकते हैं:

अंग्रेज़ी बोलना सीखें (Learn to Speak English)


यदि आप अंग्रेजी सीखना चाहते हैं तो आपको यह ध्यान देना चाहिए की अंग्रेजी बोलना कैसे सीखें। यहां कुछ साधारण Steps बताए गए हैं जिसको फॉलो करके आप इंग्लिश बोलना सीख सकते हैं:

1.) English Grammar पर विशेष ध्यान नहीं दें: 


यदि आप English सीखना चाहते हैं तो आपको इसे बोलने का भी अभ्यास करना चाहिए। English बोलने के शुरुआत में Grammar पर विशेष ध्यान नहीं दें. ज्यादातर लोग English बोलना सीखना चाहते हैं। लेकिन बहुत कोशिशों के बाद भी वो लोग बोलने में सफल नहीं हो पाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसे लोग बोलने से ज्यादा अंग्रेजी व्याकरण सीखने पर केंद्रित होते हैं। और इस वजह से वे Grammar के Rules में फँस जाते हैं।

उदाहरण के लिए जब कोई बच्चा पैदा होता है तो वह किसी भी भाषा को बोलना नहीं जानता है, लेकिन वह धीरे-धीरे अपने आस-पास की भाषा को सुनता है और इसे अपने दम पर बोलना सीखता है। उसे कोई व्याकरण नहीं सिखाया जाता है। केवल इतना ही नहीं बल्कि हम अब जिस भाषा में बोलते हैं उसमें व्याकरण कभी नहीं देखते हैं। ऐसा नहीं है कि अंग्रेजी व्याकरण कोई मायने नहीं रखता है, लेकिन जब अंग्रेजी बोलने की बात आती है तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। व्याकरण का महत्व Exams में निहित है। लगभग 95% लोग व्याकरणिक रूप से सही अंग्रेजी नहीं बोलते हैं।

आपने बहुत से लोगों में देखा होगा कि उसे इस बात का डर है कि अगर वह कुछ गलत बोलेंगे तो लोग क्या सोचेंगे। लोग उनका मजाक उड़ाएंगे। दुनिया में सबसे बड़ी बीमारी "लोग क्या सोचेंगे।" यह रोग सड़क के किनारे एक कांटे की तरह है। आप. इसकी चिंता न करें और English बोलना शुरू करें

2.) एक Spoken English Class या Discussion Class ज्वाइन करें: 


एक English Class या Discussion Class ज्वाइन करने से आप जल्दी English बोलना सीख सकते हैं। इससे आप English बोलने के लिए थोड़ा अधिक Practice कर पाएंगे।

एक Teacher वहां आपको सही तरीके से इंग्लिश बोलना सीखाएंगे और आपको सही तरीके से उसका Practice करना भी बताएंगे। साथ ही वह आपके द्वारा किए जाने वाले Grammatical Mistakes को भी फॉलो करेंगे और उसे ठीक करने का तरीका बताएंगे।

यदि आप एक Discussion class ज्वाइन करते हैं तो वहां आपको कई तरह के लोग मिलेंगे जो इंग्लिश बोलने के लिए Practice करते हैं। आप उनके साथ थोड़ा समय निकालें। अगर आपका माहौल और वातावरण इंग्लिश से जुड़ा हुआ होगा तो आप जल्दी English बोलना सीख जायेंगे।

3.) अपनी Word Power को Improve करें: 


English बोलना सीखने के लिए एक और तरीका है अपने Word Power को Improve करना। Word Power को Improve करने का मतलब है Vocabulary, synonyms, Antonyms, Ideom and Phrases को Improve करना। जीतना अधिक आप Words पर पकड़ बनाएंगे उतना ही ज्यादा Words को आप समझ सकते हैं और उसे बोलने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

Synonyms तथा Antonyms भी अंग्रेजी भाषा को Improve करने के लिए बहुत आवश्यक है। आप इंग्लिश में बात करते समय लोगों के सामने अलग अलग प्रकार के Words को रख सकते हैं और उसे समझ सकते हैं।

4.) Pronunciation पर ध्यान दें: 


English बोलने के लिए आपको सही उच्चारण करना आना चाहिए। यदी आप किसी शब्द का सही उच्चारण करेंगे तो आपके अंदर Confidence आएगा और आप जल्दी High Level की अंग्रेजी सीख सकते हैं।

अपने द्वारा बोले जाने शब्दों के आवाज पर ध्यान दें। बहुत से लोगों के लिए "r" शब्द का उच्चारण सही तरीके से करने में समस्या होती है। आप छोटी छोटी बारीकियां पर ध्यान दें और अपनी अंग्रेजी को इम्प्रूव करें।

यदि आप देखेंगे तो British English और American English में बहुत अंतर है। दोनो के उच्चारण में भी बहुत फर्क है। इसलिए आपको उच्चारण का ध्यान रखना होगा।

5.) प्रतिदिन English बोलने की Practice करें: 


यह तो आपको पता ही होगा की यदि आप किसी चीज के लिए लगातार Practice करते है तो आपके लिए कोई भी काम असंभव नहीं है। आप प्रतिदिन English बोलने के लिए थोड़ा समय निकाल सकते है।

यदी आप प्रतिदिन थोड़ी Practice करेंगे तो आप बहुत जल्द बहुत जल्दी से अंग्रेजी बोलना सीख सकते हैं। यह आपके इंग्लिश को Improve करने का बहुत ही बेहतर तरीका है।

यदि आपको कम शब्दों की जानकारी है और अगर आप तेजी से अंग्रेजी बोलना जानते हैं तो भी आप अन्य शब्दों का इस्तेमाल करके आसानी से अंग्रेजी बोल सकते हैं। इसीलिए Practice जरूर करें

6.) English Newspaper पढ़ें: 


English बोलना सीखने के लिए आपको इंग्लिश Newspaper पढ़ना चाहिए। इससे आपको पढ़ने और इंग्लिश के शब्दों को बोलने और उच्चारण करने का Practice होगा। न्यूजपेपर से आपके सामने बहुत से नए शब्द भी आयेंगे। आप उन शब्दों का इस्तेमाल बोलने में कर सकते है।

प्रत्येक शब्दों का मतलब समझने के लिए अपने पास एक Dictionary रखे। जरूरत के शब्दों का Meaning के साथ एक कॉपी में नोट करें और उसे प्रतिदिन पढ़ें।

आज कई Newspaper ऐसे आते हैं जो मुख्य रूप से इंग्लिश सीखने के लिए आते हैं। उसमें एक तरफ इंग्लिश का सेंटेंस होता है और दूसरी तरफ उसका हिंदी अर्थ होता है। Brills Express उसमें से एक है। इसमें कई Ideom and Phrases अथवा कई Words भी दिए जाते हैं। यह आपके इंग्लिश को Improve करने में बहुत सहायक हो सकता है।

7.) जितना हो सके अंग्रेजी में बात करें: 


यदि आप शर्माते हैं, तो आप उन लोगों से अंग्रेजी में बात कर सकते हैं जो अंग्रेजी बिल्कुल नहीं जानते हैं। यह आपके Confidence को भी बढ़ाएगा। साथ ही जो लोग आपको Demotivate करते हैं उनसे दूर रहें।

इससे आपका प्रतिदिन इंग्लिश बोलने का Practice भी हो जायेगा और आप आसानी से इंग्लिश बोलना सीख सकते हैं।

8.) कस्टमर केयर से बात करें: 


यह एक मजाकिया विचार है। लेकिन बहुत उपयोगी है। विभिन्न Tollfree Customer Care की एक सूची बनाएं और उनसे अंग्रेजी में बात करें। आप इस तरह से बात न करें की वे आपका फोन काट दें। इससे अंग्रेजी बोलने में आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

अपनी गलती से डरें नहीं। अगर आपको लगता है कि आप अंग्रेजी बोलते हैं, तो अपनी गलती से चिंतित न हों। याद रखें कि जो लोग कभी गलती नहीं करते हैं वे कभी कुछ नया नहीं करते हैं। इसलिए बोलते समय अपनी गलती की चिंता न करें। समय के साथ गलतियां भी ठीक हो जाएंगी।

इस काम में जल्दबाजी न करें। आप इसे लगातार 6 से 7 महीने तक आज़माएं ताकि अंग्रेजी बोलना आपकी दिनचर्या बन जाए।

English लिखना पढ़ना और सुनना कैसे सीखे सीखें


1.) English फिल्म देखें, अंग्रेज़ी धारावाहिक देखें, कमेंट्री सुनें: 


English सीखने के लिए आप इसे सुनकर भी सीख सकते है। यदि आपके आस पास English का वातावरण रखेगा तो आप जल्दी सीख सकते है।

यदि आप अंग्रेजी में अच्छी तरह से बातचीत करना चाहते हैं, तो थोड़ी देर के लिए अंग्रेजी फिल्में, टीवी धारावाहिक और समाचार देखना जारी रखें।

अगर आपको क्रिकेट के साथ-साथ कोई अन्य खेल पसंद है तो अंग्रेजी कमेंट्री सुनें। अगर आप लगातार 1 से 6 महीने तक ऐसे माहौल में रहते हैं, तो अंग्रेजी बोलना आसानी से सीख सकते हैं।

2.) English Podcast और Radio सुनें: 


यह बहुत ही अच्छा तरीका है English सीखने का। इससे आपके दिनचर्या में अंग्रेजी का माहौल विकसित होगा। और सुनकर ही आप इंग्लिश बोलने के तरीके भी जान सकते हैं।

यदि आप प्रतिदिन आधे घंटे English Podcast सुनते है तो यह भी आपके English सीखने में बहुत मदद करेगा। आप नए शब्दों को लिखकर उसका Hindi Meanings देख सकते हैं और उसे समझ सकते हैं। एक समय ऐसा आएगा की आप Podcasts के सभी शब्दों को समझ पाएंगे और उसके लिए आपको किसी Dicstionary की आवश्यकता नहीं होगी।

3.) English Book तथा Newspaper पढ़ें: 


किसी चीज को पढ़ने से हम उसे आसानी से सीख सकते हैं। किसी चीज को सीखने के लिए उसे पढ़ना आना चाहिए। इससे आपको English Sentence को समझने का मौका मिलेगा और बहुत से नए शब्द भी मिलेंगे। इन शब्दों का मतलब आप एक Dictionary से पता कर सकते हैं और उसके अर्थ को याद कर सकते हैं।

साथ ही साथ English के रूल्स को भी Follow करना शुरू करें। इससे आपके इंग्लिश में शुद्धता आएगी। इंग्लिश में इस्तेमाल होने वाले महत्त्वपूर्ण Rules को याद करें। और इसका Regular Practice करें।

4.) English Diary लिखें: 


Grammar सीखने के बाद आप लिखकर इसका Practice कर सकते हैं।

आप बिना Grammar का इस्तेमाल करके फर्राटेदार अंग्रेजी बोल सकते हैं लेकिन आपको शुद्ध लिखना तब आएगा जब आपके पास अच्छा Grammar Skill हो। इसलिए आपको इसके पहले Grammar सीखना होगा।

यदि आप अंग्रेजी में अपनी डायरी लिखते है तो आप में एक अलग ही Confidence आएगा। और यदि प्रतिदिन कुछ लाइन लिखते हैं और इसे वापस से पढ़ते हैं तो आप एक दिन English Speaker बन सकते हैं।

English भाषा का Practice और Revision करें


ऊपर मैने English सीखने के लिए कुछ तरीके बताए। अब मैं ये बताता हूं की इंग्लिश का इस्तेमाल करें जिससे आप बेहतर तरीके से इंग्लिश सीख सकें।

1.) प्रतिदिन Practice करें: 


इंग्लिश सीखने के लिए Practice बहुत जरूरी है। आपको सभी चीज की प्रैक्टिस करनी चाहिए जो भी आपने सीखा है। यदि आपने अंग्रेजी बोलना सीखा है तो इसे बोलकर प्रैक्टिस करें।

यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी करने के लिए English सीख रहे हैं तो आपको प्रतिदिन Set Practice करना चाहिए।

2.) अंग्रेजी बोलने वालों से दोस्ती करें: 


यह भी बहुत अच्छा तरीका है जल्दी अंग्रेजी सीखने का। क्योंकि मैंने पहले भी बताया कि यदि आपका माहौल इंग्लिश होगा तो आप जल्दी ही अंग्रेजी सीख पाएंगे।

यदि आप अंग्रेजी में बात करने वाले दोस्त मिलते हैं तो अपने दोस्त से बात करते करते इंगलिश सीख सकते हैं। और धीरे धीरे आप फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना सीख जायेंगे।

3.) English में सोचना शुरू करें: 


कई बार ऐसा होता है की आप तब तक ही इंग्लिश पर ध्यान देते हैं जब आप उसकी Practice करते हैं। लेकिन जब आप इंगलिश में सोचना शुरू कर देंगे तो आपकी पूरी दिनचर्या इंगलिश से जुड़ जायेगी।

आपके मन में जो भी विचार आते हैं उसका अंग्रेजी में अनुवाद करना शुरू करें। और जो शब्द कम पड़ जाय उसे Dictionary में देखें। इससे आपके दिनचर्या में होने वाली चीजों को आप जब इंग्लिश में सोच पाएंगे तो आप इंग्लिश बोलना भी सीख जायेंगे।


अंतिम शब्द,

आज इस पोस्ट में बताया कि अंग्रेजी कैसे सीखें (How to Learn English) साथ ही मैंने बताया कि अंग्रेजी बोलना कैसे सीखें (How to learn English speaking).

क्या आपको इस पोस्ट में कोई नई जानकारी मिली है? क्या आपको पसंद आया या आपके पास कोई सुझाव है? तो हमें Comments में बताएं। आशा करता हूं आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा। यदि आपके लिए यह जानकारी फायदेमंद है तो इसे अन्य लोगों के साथ भी शेयर करें।

COMMENTS

BLOGGER
Name

Aadhaar,13,Affiliate Marketing,2,Android,151,AntiVirus,10,Aviskar & Khoj,46,Banking,10,Blogger Tips,71,Computer,187,Cricket,13,Design,2,Domain,4,Education,20,Facebook,70,Festival,6,Full Form in Hindi,33,Game,13,Gmail,23,Google,12,Hacking,1,Hardware,2,Hindi Review,6,Instagram Tips,7,Internet,132,Jio Phone,5,Make Money,24,Media Player,3,Microsoft Office,25,Mobile Operators,24,Motivational,2,MS Excel,10,MS Word,20,Operating System,7,PDF File,18,Photo Edit,35,Photoshop,11,Rochak Gyan,49,SEO,5,Software,43,Tech Gyan,75,Telegram,3,Template,2,Tips & Tricks,259,Top Website,11,Twitter Tips,1,Video Editing,18,Web Browser,13,Whatsapp Tips,37,Widget,12,Windows,47,Windows 10,35,Windows 11,2,Youtube,30,
ltr
item
My Hindi Tricks: अंग्रेजी कैसे सीखे? इंग्लिश सिखने का सबसे आसान तरीका।
अंग्रेजी कैसे सीखे? इंग्लिश सिखने का सबसे आसान तरीका।
English कैसे सीखे, अंग्रेजी कैसे सीखे? इंग्लिश सीखना का कुछ बेस्ट तरीका हिंदी में
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgfrMhdj1mI-4z0KLZnwkduQcx09Bt1MNPNpC77VFO46UOqsF8sOFbkbgIg0cBjvhK_tk_Kew7yROnqnrczezwQI195LNath7vPQmgUEq7iddslJWb-5vRDYhB-6n9GG9pKoyD0MvqEikk/s16000/english+kaise+sikhe.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgfrMhdj1mI-4z0KLZnwkduQcx09Bt1MNPNpC77VFO46UOqsF8sOFbkbgIg0cBjvhK_tk_Kew7yROnqnrczezwQI195LNath7vPQmgUEq7iddslJWb-5vRDYhB-6n9GG9pKoyD0MvqEikk/s72-c/english+kaise+sikhe.jpg
My Hindi Tricks
https://www.myhinditricks.com/2021/05/english-kaise-sikhe-hindi.html
https://www.myhinditricks.com/
https://www.myhinditricks.com/
https://www.myhinditricks.com/2021/05/english-kaise-sikhe-hindi.html
true
3284777665229241284
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content