Loading ...

CBI & CID Ka Full Form Kya Hai in Hindi

CID ka full form kya hai? CBI का पूरा नाम क्या है? CID और CBI क्या है दोनों में अंतर क्या है
CBI and CID Ka Full Form Kya Hai in Hindi!

सीबीआई और सीआईडी दो ऐसे शब्द है जिन्हें आप अक्सर सुनते और देखते हैं। लेकिन क्या आपको पता है की CBI क्या है? CID क्या है तथा CBI और CID में क्या अंतर है।

दुनिया भर में तरह तरह के अपराध होते रहते हैं और उनमें कुछ अपराध ऐसे होते हैं जिनमें दोषी का पहचान करना मुश्किल हो जाता है। कई क्राइम किए जाते हैं और उनके लिए जांच पड़ताल किए जाते हैं और दोषियों की पहचान की जाती है। CID और CBI का काम भी कुछ ऐसा ही होता है। ये दोनों अलग-अलग जांच एजेंसियां हैं जो अलग अलग क्षेत्रों में अपने कार्यों को अंजाम देते हैं। अब आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि आखिर CID और CBI का फुल फॉर्म क्या है?

आज इस पोस्ट में हम बताने वाले हैं की CID क्या है?, CBI क्या है? और इनके बीच क्या अंतर है। साथ ही साथ हम CBI और CID के फुल फॉर्म के बारे में भी बात करेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं और सबसे पहले जानते हैं की CID क्या है?

cbi ka full form kya hai

CID Ka Full Form Kya Hai?


CID का फुल फॉर्म Crime investigation department होता है। CID एक निजी विभाग है जो राज्य स्तर पर काम करता है। सीआईडी एक स्टेट में जांच पड़ताल करने का बीड़ा उठाती है और इनका एक खुफिया विभाग यानी इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट होता है। इस डिपार्टमेंट को अपहरण, हत्या, चोरी आदि की जांच के काम सौंपे जाते हैं। सीआईडी की स्थापना Police commissioner की सिफारिश पर ब्रिटिश गवर्नमेंट द्वारा 1902 में की गई थी। CID में ज्यादातर पुलिसकर्मी शामिल होते हैं। जिसके लिए उन्हें विशेष Training भी दिया जाता है। साथ ही उन्हें हमेशा Civil Dress में रहना पड़ता है। क्योंकि उन्हें सरकार द्वारा प्रोत्साहन नहीं दिया जाता है। इस निकाय को राज्य सरकार और कभी-कभी महत्वपूर्ण मामलों में राज्य उच्च न्यायालय द्वारा जांच का जिम्मा सौंपा जाता है।

CBI Ka Full Form Kya Hai?


CBI का पूरा नाम है Central Bureau of Investigation, यह भारत की एक एजेंसी है जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले अपराधों जैसे कि Murder, Scam, Corruption के मामले से जुड़े हुए अपराधों के लिए किसी भी राज्य में जाकर जांच कर सकती है। वहीं, जरूरत पड़ने पर ये सीबीआई अधिकारी विदेश जाकर भी जांच कर सकते हैं। सीबीआई या एजेंसी की स्थापना 1941 में की गई थी और अप्रैल 1963 में इसका नामकरण करके केंद्रीय जांच ब्यूरो का नाम दिया गया था। यदि इसके हेडक्वार्टर की बाती जाय तो CBI का मुख्यालय नई दिल्ली में है। सीबीआई को जांच का पावर Delhi Special Police Establishment Act 1946 द्वारा दिया गया है। भारत सरकार राज्य सरकार की सहमति से राज्य में मामलों की जांच करने का आदेश सीबीआई को दे सकती है। महत्वपूर्ण बात यह है कि सीबीआई उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय के आदेश पर किसी भी विषय की जांच कर सकती है।

सीबीआई और CID में क्या अंतर है?


तो दोस्तों, अब आपने यह जान लिया है की CBI और CID क्या होता है। चलिए चलिए हम बात करते हैं कि सीआईडी और सीबीआई में क्या अंतर होता है। यदि देखा जाय तो दोनों एक जैसे कार्य करते हैं लेकिन कुछ मायने में इनके कार्यों में अंतर होता है। आइए जानते हैं यानी वो कौन सी चीजें हैं जो सीआईडी और सीबीआई को एक दूसरे से अलग बनाती हैं।

1. यदि दोनों के कार्यक्षेत्र की बात की जाय तो सीआईडी का कार्यक्षेत्र बहुत छोटा होता है। CID एक स्टेट के अंदर घटित होने वाली घटनाओं की जांच पड़ताल करती है और इससे जुड़कर काम करती है जबकि सीबीआई पूरे देश में होने वाली अलग अलग घटनाओं की जांच का काम संभालती है।

2. CID के अंतर्गत आने वाले सभी मामलों को राज्य सरकार और उच्च न्यायालय द्वारा संदर्भित किया जाता है जबकि CBI के अंतर्गत आने वाले मामलों को केंद्र सरकार, उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय द्वारा संदर्भित किया जाता है।

3. CID राज्य भर में होने वाले आपराधिक मामलों जैसे कि दंगा, हत्या, अपहरण, चोरी और हमले के मामले सहित राज्य में होने वाले दूसरे आपराधिक मामलों की भी जांच करती है। जबकि सीबीआई का कार्यक्षेत्र CID से बड़ा होता है। यह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लेवल के घोटालों धोखाधड़ी और हत्या जैसे मामलों की देश और विदेश में जांच करती है।

4. यदि कोई व्यक्ति CID बनना चाहता है, तो उसे राज्य सरकार द्वारा आयोजित पुलिस परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी और उसके बाद उसे अपराध विज्ञान यानी Criminology की परीक्षा पास करनी होती है। जबकि CBI में शामिल होने के लिए SSC Board द्वारा आयोजित की जाने वाली CGPE (Combined graduate preliminary exam) परीक्षा को पास करना होता है।

5. यदि कार्य की बात की जाए तो CID दंगा मामलों, हत्या के मामलों और कई और अधिक सहित राज्य के भीतर आपराधिक मामलों से निपटता है। जबकि CBI का काम देश भर में आर्थिक और भ्रष्टाचार के मामलों से संबंधित है, जिसमें अंतर्राज्यीय संशोधन भी शामिल हैं।

6. सीआईडी की स्थापना British Government द्वारा 1902 में की गई थी जबकि सीबीआई की स्थापना 1941 में Special Police Department के रूप में की गई थी।

CBI और CID का Full Form से जुड़े FAQ:


  • [accordion]
    • CBI Ka Full Form
      • CBI का पूरा नाम Central Bureau of Investigation होता है।
    • CID Ka Full Form
      • CID का फुल फॉर्म Crime investigation department होता है।
    • सीआईडी की स्थापना कब हुई थी
      • सीआईडी की स्थापना British Government द्वारा 1902 में हुई थी।
    • CBI का स्थापना कब हुआ था?
      • सीबीआई का स्थापना 1941 में हुई थी।

अंतिम शब्द,

आज इस पोस्ट में मैंने बताया कि CID क्या है, CBI क्या है तथा CBI तथा CID में क्या अंतर है? यदि आपके लिए यह पोस्ट उपयोगी लगी हो तो इस पोस्ट को अन्य लोगों के साथ भी अवश्य शेयर करें। यदि आपके पास इस पोस्ट से जुड़ा कोई सवाल है तो हमें कॉमेंट करके बताएं।

COMMENTS

BLOGGER
Name

Aadhaar,13,Affiliate Marketing,2,Android,151,AntiVirus,10,Aviskar & Khoj,46,Banking,10,Blogger Tips,71,Computer,187,Cricket,13,Design,2,Domain,4,Education,20,Facebook,70,Festival,6,Full Form in Hindi,33,Game,13,Gmail,23,Google,12,Hacking,1,Hardware,2,Hindi Review,6,Instagram Tips,7,Internet,132,Jio Phone,5,Make Money,24,Media Player,3,Microsoft Office,25,Mobile Operators,24,Motivational,2,MS Excel,10,MS Word,20,Operating System,7,PDF File,18,Photo Edit,35,Photoshop,11,Rochak Gyan,49,SEO,5,Software,43,Tech Gyan,75,Telegram,3,Template,2,Tips & Tricks,259,Top Website,11,Twitter Tips,1,Video Editing,18,Web Browser,13,Whatsapp Tips,37,Widget,12,Windows,47,Windows 10,35,Windows 11,2,Youtube,30,
ltr
item
My Hindi Tricks: CBI & CID Ka Full Form Kya Hai in Hindi
CBI & CID Ka Full Form Kya Hai in Hindi
CID ka full form kya hai? CBI का पूरा नाम क्या है? CID और CBI क्या है दोनों में अंतर क्या है
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhpvH6-xyhNtMzFzGW88HWhEgfJcepuBdXzZJ4hLpJYP-yUIvnPNSQg4-MyHHDEoVjrSK4gEWa7vI0QC9nBy9-k6bnwP_7FWxTrool3iB9vUCuhJ64jugAdA-zAEIwep5nkGiMVD5O2GhU/s16000/cbi+ka+full+form.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhpvH6-xyhNtMzFzGW88HWhEgfJcepuBdXzZJ4hLpJYP-yUIvnPNSQg4-MyHHDEoVjrSK4gEWa7vI0QC9nBy9-k6bnwP_7FWxTrool3iB9vUCuhJ64jugAdA-zAEIwep5nkGiMVD5O2GhU/s72-c/cbi+ka+full+form.jpg
My Hindi Tricks
https://www.myhinditricks.com/2021/03/cid-cbi-ka-full-form-kya-hai.html
https://www.myhinditricks.com/
https://www.myhinditricks.com/
https://www.myhinditricks.com/2021/03/cid-cbi-ka-full-form-kya-hai.html
true
3284777665229241284
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content